युवा वैज्ञानिक सम्मेलन: विक्रम विश्वविद्यालय को एक भी अवार्ड नहीं क्योंकि शोध तो दिखा दिए लेकिन आगे क्या करना है, बता नहीं पाए

युवा वैज्ञानिक सम्मेलन: विक्रम विश्वविद्यालय को एक भी अवार्ड नहीं क्योंकि शोध तो दिखा दिए लेकिन आगे क्या करना है, बता नहीं पाए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Vikram University Did Not Have A Single Award Because They Showed Research But Could Not Tell What To Do Next.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • पहली बार वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर 15 विषयों में 160 से अधिक युवा वैज्ञानिकों के शोध पर चर्चा
  • इसी से कटे नंबर और बाहर हो गया आयोजन करने वाला हमारा विवि

विक्रम विश्वविद्यालय, मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल की अगुवाई में 23 मार्च से शुरू हुई 36वीं यंग साइंटिस्ट कांग्रेस 2021 का समापन 26 मार्च को हुआ। इसमें विक्रम विश्वविद्यालय को एक भी अवार्ड नहीं मिला। पहली बार वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर 15 विषयों में 160 से अधिक युवा वैज्ञानिकों के शोध पर चर्चा गई। शुक्रवार को इसके परिणाम घोषित किए। विषय विशेषज्ञों ने 21 युवा वैज्ञानिक चुने। इसमें विक्रम विश्वविद्यालय से कोई युवा वैज्ञानिक नहीं है।

हम फिसड्‌डी भी, क्योंकि आवेदन केवल 10 ने ही किया

प्राथमिक लेवल तक ही पहुंचे
युवा वैज्ञानिक के लिए विषय विशेषज्ञों ने उन शोधकर्ताओं को प्राथमिकता दी जो अपने शोध के जरिए किसी रिजल्ट पर पहुंचे थे। विक्रम विश्वविद्यालय की ओर से प्रस्तुत शोध में शोधार्थी प्राथमिक लेवल से आगे ही नहीं बढ़ पाए।
शोधार्थियों ने रूचि नहीं दिखाई
सम्मेलन में भागीदारी के लिए विक्रम के शोधार्थियों ने रूचि ही नहीं दिखाई। यही कारण रहा कि 160 से अधिक युवाओं में विक्रम विश्वविद्यालय से केवल 10 इंट्री आई थी। उनमें भी सर्वाधिक इंट्री कंप्यूटर साइंस विषय की थी।
शोध को बढ़ावा देंगे: कुलपति प्रो. अखिलेश पांडेय ने कहा युवा वैज्ञानिक सम्मेलन में विक्रम के शोधार्थियों ने भागीदारी की थी लेकिन आईआईटी जैसे संस्थान के विद्यार्थियों के शोध रिजल्ट परक होने से उनका चयन किया, जबकि हमारे शोध प्राथमिक स्तर तक ही पहुंचे थे। अगली बार शोध को बढ़ावा देंगे।

टॉप-10 जिन्हें मिले अवार्ड
अविनाश कुमार गौतम प्रथम, एग्रीकल्चर साइंसेस जबलपुर, दीपिका गिड़कर प्रथम केमिकल साइंसेस इंदौर, मयंक सिंह द्वितीय केमिकल सांइसेस आईआईटी इंदौर, नितिन तिवारी प्रथम सिविल इंजीनियरिंग आईआईटी इंदौर, देवेश लाल प्रथम कंप्यूटर साइंसेस और इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी इंदौर, वैभव जैन द्वितीय कंप्यूटर साइंसेस और इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी भोपाल, शिवम सिंह प्रथम अर्थ एवं एटमोसफेरिक साइंसेस आईआईटी इंदौर, वरूण चौधरी प्रथम इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग जबलपुर, जैनब एजाज द्वितीय इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग भोपाल, निखिल प्रथम एन्वायरमेंटल साइंसेस आईआईटी इंदौर। इनके अलावा 11 और वैज्ञानिकों को अवार्ड मिले हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link