Honda Hness CB350
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) अपनी क्लासिक बाइक Hness CB350 की कीमत 1 अप्रैल से बढ़ाने जा रही है. इससे पहले भी कंपनी ने अपनी इस बाइक की कीमत में जनवरी में वृद्धि की थी.
इंजन
कंपनी इस बाइक में 348.36cc की पावर का सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन देती है, जो कि 21PS की पावर और 30Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
ये भी पढ़ें- Money Making Tips: अब नहीं होगी पैसों की टेंशन, अपनाएं ये 4 तरीके और हो जाएं मालामाल!फीचर्स
कंपनी ने इस बाइक में सेमि डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिजिटल डिस्प्ले क्लस्टर दिया है, जिसमे आप रियल टाइम माइलेज और और गियर पोजिशन देख सकते है. इसके अलावा इसमें LED हेडलैंप के साथ स्मार्टफोन कनेक्शन के लिए USB पोर्ट भी देती है. बाइक में डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) भी दिया गया है.
ये भी पढ़ें- SBI की इस स्पेशल पॉलिसी में हर दिन जमा करें 100 रुपये से भी कम, मिलेगा 2.5 करोड़ का कवर, जानें डिटेल्स..
कीमत
कंपनी ने Hness CB बाइक को दो वैरिएंट के साथ बाजार में उतारा है, जो कि DLX और PRO वैरिएंट है. agar कीमत की बात करे तो, इसके DLX वैरिएंट की कीमत 1,86,500 रुपये(एक्स-शोरूम, दिल्ली) है वही इसके DLX Pro वैरिएंट की कीमत 1,92,500 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. यह बाइक कंपनी की पहली क्लासिक रेट्रो स्टाइल बाइक है. भारतीय बाजार में ये बाइक रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और जावा स्टैंडर्ड को टक्कर देती है.