- Hindi News
- Local
- Mp
- Madhya Pradesh Rain Yellow Alert Update, Weather Forecast 2020 News: Indore Bhopal Shivpuri Burhanpur Mandsaur Shahdol Jabalpur
भोपाल25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में शनिवार को हल्की-हल्की बारिश में पौधों पर बूंदे मोतियों की तरह चमकने लगी। फोटो- शान बहादुर
- ट्रफ लाइन अभी ऊपरी भाग से मणिपुर और मिजोरम की जरफ जा रही
- बंगाल की खाड़ी में ट्रफ लाइन के नीचे आते ही सिस्टम बनने की उम्मीद
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार दोपहर बाद बारिश की बौछारों से मौसम में ठंडक घुल गई। इससे गर्मी के कारण लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि पूरे भोपाल में बारिश नहीं हुई, केवल बादल ही छाए रहे। यह बौछारें गर्मी और उमस के चलते लोकल सिस्टम बनने के कारण हुई। मौसम विभाग के अनुसार वे ऑफ बंगाल में हलचल हो रही है, लेकिन ट्रफ लाइन अब भी ऊपरी हिस्से से मणिपुर और मिजोरम की तरफ जा रही है। इसी के कारण प्रदेश में पानी नहीं गिर पा रहा है। इसके 4 अगस्त तक नीचे आने की उम्मीद है, उसके बाद ही भोपाल समेत प्रदेश भर में बारिश शुरू हो सकेगी। अगामी तीन-चार दिन इसी तरह गर्मी और उमस बढ़ने से लोकल सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

भोपाल में लोकल सिस्टम से बारिश और बादल छाने के कारण दिन में भी अंधेरा हो गया था। फोटो- अनिल दीक्षित
14 जिलों में यलो अलर्ट
इधर, मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इंदौर, आगर, शिवपुरी, रतलाम, दतिया, छतरपुर, उज्जैन, बुरहानपुर, अनूपपुर, मंदसौर, उमरिया, डिंडोरी, देवास और ग्वालियर में कहीं-कहीं पानी गिर सकता हैं। इसके अलावा होशंगाबाद, उज्जैन, भोपाल, सागर, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभागों में कुछ स्थानों और कुछ जगह कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक हो सकती है।

राजधानी में बुधवार को हल्की बारिश के बाद शनिवार को एमपी नगर में बौछारें पड़ी। शहर के अन्य इलाकों में सिर्फ बादल ही छाए रहे।
बीते चौबीस घंटों में यहां बारिश हुई
बीते चौबीस घंटों की बात की जाए तो सबसे ज्यादा बारिश इटारसी में 90 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा गुना में 15.5 मिमी, उमरिया में 31.4 मिमी और सीधी में 5.2 मिमी पानी गिरा।
0