10 महीने बाद गिरफ्तार हुए हत्यारे: रेत के विवाद में हुई थी युवक की हत्या, गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का घोषित का इनाम, पिस्टल-कारतूस भी जब्त हुए

10 महीने बाद गिरफ्तार हुए हत्यारे: रेत के विवाद में हुई थी युवक की हत्या, गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का घोषित का इनाम, पिस्टल-कारतूस भी जब्त हुए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • The Murder Of A Young Man Was Done In A Sand Dispute, The Reward Of 10 Thousand Rupees Declared On Arrest, Pistol And Cartridges Were Also Seized.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फरार बदमाश से जब्त हुए पिस्टल व कारतूस।

  • भेड़ाघाट क्षेत्र के लम्हेटाघाट में 10 जून 2020 को रेत के विवाद में हुई थी युवक की हत्या
  • गोरखपुर व क्राइम ब्रांच पुलिस ने भी एक बदमाश को पिस्टल-कारतूस के साथ दबोचा

रेत के विवाद को लेकर 10 महीने पहले हुई युवक की हत्या मामले में फरार दो बदमाशों को भेड़ाघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों की फरारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम एसपी ने घोषित किया था। वहीं एक बदमाश को पिस्टल-कारतूस के साथ गोरखपुर व क्राइम ब्रांच पुलिस ने दबोचा।

जानकारी के अनुसार 10 जून 2020 को लम्हेटा निवासी स्वदीप पटेल (22) की तारेन लोेधी, अमित सोनकर, पवन सोनकर और दुर्गेश ने हत्या कर दी थी। दरअसल हत्या के 10 दिन पहले स्वदीप पटेल के गांव के आशीष पटेल की अमित सोनकर के साथ रेत को लेकर विवाद हुआ था। हत्या वाली रात सभी आरोपी आशीष के आफिस पहुंचे थे।
10 दिन पुरानी बात को लेकर हुई कहासुनी में कर दी थी हत्या
आशीष से तारेन लोधी की भी दोस्ती थी। वहां पहुंचने पर अमित बोला कि आज हम एक साथ भोजन कर रहे हैं। 10 दिन पहले हुए विवाद में मैं आशीष की हत्या करने वाला था। इसी पर स्वदीप से अमित की कहासुनी हो गई थी। प्रकरण में हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया था।

भेड़ाघाट पुलिस ने तारेन लोधी और पवन सोनकर को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि हिनौतिया बरेला निवासी अमित सोनकर और दुर्गेश झारिया फरार थे। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था।
रांझी क्षेत्र में छिपे थे दोनों आरोपी
भेड़ाघाट व क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों फरार आरेापी रांझी क्षेत्र के बापूनगर में निक्की सोनकर के घर में छिपे हुए हैं। इस पर भेड़ाघाट, क्राइम ब्रांच, बरेला व घमापुर के एक-एक आरक्षकों की संयुक्त टीम लेकर टीआई शफीक खान ने दबिश दी।

वहां अमित सोनकर व दुर्गेश झारिया मिल गए। तलाशी में अमित के पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस जब्त हुआ। अमित सोनकर के खिलाफ आर्म्स एक्ट का अलग से प्रकरण दर्ज करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया।

पिस्टल व कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार।

पिस्टल व कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार।

गोरखपुर व क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को दबोचा
उधर, गोरखपुर व क्राइम ब्रांच की टीम ने हाउबाग स्टेशन रोड पर दबिश देकर पड़रिया थाना पाटन निवासी विश्वनाथ सिंह को दबोच लिया। उसके पास से एक पिस्टल व दो कारतूस जब्त किए। आरोपी के खिलाफ गोरखपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पिस्टल-कारतूस के बावत पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link