यूसुफ और युवराज सिंह कई भारतीय खिलाड़ी टूर्नामेंट में उतरे थे. (Photo: Suman Chattopadhyay/Image Solution R)
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बाद यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. दोनों खिलाड़ी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में उतरे थे.
नई दिल्ली. महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बाद यूसुफ पठान भी कोरोना संक्रमित ( Covid-19 Positive) पाए गए हैं. दोनों खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी. सचिन और पठान दोनों ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है. दोनों खिलाड़ी हाल में रायपुर में आयोजित रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टूर्नामेंट में उतरे थे. इंडिया लीजेंड्स की टीम यहां चैंपियन भी बनी थी. दोनों खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अन्य खिलाड़ियों भी संदेह के घेरे में आ गए हैं. इसमें युवराज सिंह, इरफान पठान, एस बद्रीनाथ जैसे खिलाड़ी हैं.