- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bhopal Breaking 20 Containment Zones Were Created In The City; Habibganj, Shahpura, Kamla Nagar, Aishbagh, Shyamala Hills And Berasia Made Maximum Two Each.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जेपी अस्पातल में शनिवार को वैक्सीन लगाए गए।
भोपाल में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस मामलों को देखते हुए लॉकडाउन के साथ ही कंटेनमेंट जोन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। शनिवार को शहर भर में 20 कंटेनमेंट जोन बनाए गए। सबसे ज्यादा हबीबगंज, शाहपुरा, कमला नगर, ऐशबाग, श्यामला हिल्स और बैरसिया में दो-दो कंटेनमेंट जोन बनाए गए। इन घरों को एपिसेंटर घोषित करते हुए इनसे व्यावहारिक दूरी के क्षेत्रों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।
यहां बनाए गए कंटेनमेंट जोन
स्थान | थाना क्षेत्र |
डॉ एनक्लेव ईदगाह कोठी | शाहजहांनाबाद |
पारस हाइट्स | निशातपुरा |
संत नगर | अशोका गार्डन |
शंकर गार्डन क्वीन मैरी स्कूल के पास | अयोध्या नगर |
स्टाफ क्वार्टर्स अवंतिका परिसर | हबीबगंज |
बघीरा अपार्टमेंट, अरेरा कॉलोनी | हबीबगंज |
शाहपुरा | शाहपुरा |
भरत नगर | शाहपुरा |
रचना नगर | गोविंदपुरा |
साकेत नगर | बागसेवनिया |
गीतांजलि कंपलेक्स | कमला नगर |
नेहरु नगर | कमला नगर |
ईशान नगर नीलबड़ | रातीबड़ |
हरीसिद्धि कॉलोनी | बैरसिया |
होलीपुरा | बैरसिया |
ईडब्ल्यूएस न्यू सुभाष नगर | ऐशबाग |
ओल्ड सुभाष नगर अभिरुचि परिसर | ऐशबाग |
श्यामला हिल्स | श्यामला हिल्स |
प्रोफेसर कॉलोनी | श्यामला हिल्स |
कयास्थपुरा जुमेरती गेट | मंगलवारा |
कंटेनमेंट एरिया
- कंटेनमेंट एरिया के अंतर्गत पूर्ण रूप से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। कंटेनमेंट एरिया के समस्त निवासियों का होम कांटेक्ट में रहना अनिवार्य होगा।
- कंटेनमेंट एरिया को पेरीमीटर से कंट्रोल किया जाना होगा, जिसके अंतर्गत आवश्यक सुविधाओं के अतिरिक्त किसी भी प्रकार से लोगों का बाहर जाना प्रतिबंधित रहेगा।
- कंटेनमेंट एरिया हेतु सीएमएचओ द्वारा विशेष रैपिड रिस्पांस टीम मेडिकल मोबाइल यूनिट का गठन किया जाएगा, जो प्राप्त दिशा निर्देशों के आधार पर होंगे।
- उक्त क्षेत्र के एग्जिट प्वाइंट पर स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा सतत स्क्रीनिंग की जाएगी।
- सभी वार्ड वार फ्रंटलाइन कार्यकर्ता एपिसेंटर से प्रतिदिन आसपास के घरों का भ्रमण कर जानकारी लेते हुए निर्धारित प्रोफार्मा में रिपोर्ट आईडीएसपी नोडल अफसर को अनिवार्यता उपलब्ध कराएंगे।
- आरोग्य सेतु एप एवं सार्थक एप का शत प्रतिशत प्रयोग करना है।
- समस्त कोविड-19 संक्रमण के पॉजिटिव केस के परिजन निकटतम संपर्क को होम कोरेन्टाइन कराना जाना अति आवश्यक है, जिससे संक्रमण को समुदाय में फैलने से रोका जा सके।
- नगर निगम के जोनल अधिकारी द्वारा क्षेत्र का सैनिटाइजेशन किया जाना सुनिश्चित होगा। समस्त कार्यकर्ता प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करेंगे।