घर के बाहर मां-बच्चों का धरना: पति की एक साल पहले हो चुकी है मौत, देवर व सास ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया, कोर्ट में भी चल रहा धरना

घर के बाहर मां-बच्चों का धरना: पति की एक साल पहले हो चुकी है मौत, देवर व सास ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया, कोर्ट में भी चल रहा धरना


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Husband Died A Year Ago, Brother in law And Mother in law Tortured And Thrown Out Of The House, There Is Also Ongoing Dharna In Court

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सास-देवर की प्रताड़ना से अपने ही घर के सामने धरना देने को मजबूर जगजीत कौर और उसके बच्चे।

  • गढ़ा क्षेत्र के बेदी नगर की घटना, पुलिस ने फिलहाल महिला को उसके घर में प्रवेश दिलाया

धरना-प्रदर्शन बहुतेरे देखे होंगे। पर मां-बच्चों का अपने ही घर के सामने धरना की खबरें कभी ही सुनी होगी। शहर के बेदी नगर में ऐसा ही वाकया सामने आया। यहां सास-देवर से प्रताड़ित एक महिला बेटा व बेटी के साथ घर के सामने धरने पर बैठ गई। आरोप लगाया कि सास-देवर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। घर में रहने नहीं दे रहे हैं। मामला पुलिस तक पहुंची। तब मां-बेटी को घर में प्रवेश मिला।

जानकारी के अनुसार बेदी नगर गुरुदेव कॉलोनी निवासी जगजीत कौर (41) के पति का एक साल पहले निधन हो चुका है। जगजीत कौर के मुताबिक एक्सपायरी डेट की दवा खिलाने से उसके पति की मौत हुई थी। उसकी 14 साल की बेटी और एक बेटा है। बेटी के साथ उसके देवर ने बिना किसी कारण के मारपीट कर दी थी। जगजीत ने इस पर एतराज किया तो उसके साथ गालीगलौज की धमकी देते हुए देवर और सास ने घर के बाहर का रास्ता दिखा दिया।
घर के सामने बैठ गई धरने पर
जगजीत कौर बेटी व बेटे के साथ घर के सामने ही धरने पर बैठ गई। शुक्रवार रात भर परिवार घर के सामने धरने पर बैठा रहा। आसपास के लोगों ने भी उसकी सास व देवर को समझाया, लेकिन वे उसे घर के अंदर ले जाने को तैयार नहीं हुए। शनिवार को गढ़ा पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और महिला को उसके बच्चों के साथ आखिरकार उसके पति के घर में प्रवेश दिलाया। जगजीत कौर की सास व देवर ने भी उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। बताते हैं कि उनके बीच कोर्ट में भी विवाद लंबित है।

खबरें और भी हैं…



Source link