मध्य प्रदेश के देवास में प्रशासन ने सख्त आदेश जारी किए हैं.
कोविड 19 को लेकर देवास प्रशासन सख्त हो गया है. होली और संक्रमण को देखते हुए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता. कलेक्टर ने यहां लोगों को मास्क पहनने की समझाइश दी. वहीं, एसपी ने पूरे शहर में मार्च पास्ट निकाला.
- Last Updated:
March 28, 2021, 9:14 AM IST
कलेक्टर के नए आदेश के मुताबिक, भीड़ वाली जगह, जिम, स्विमिंग पूल बंद रहेंगे. रेस्टॉरेंट्स में केवल पार्सल की सुविधा उपलब्ध होगी. इधर, आगामी त्योहारों के मद्देनजर देवास SP डॉ. शिवदयाल सिंह ने पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस पूरे शहर में छा गई. SP ने खुद बस स्टैंड और कई अन्य जगहों पर लोगों को मास्क पहनने की समझाइश दी. उन्होंने मास्क भी बांटे.
लोगों को करेंगे जागरूक- SP
SP डॉ. शिवदयाल सिंह ने बताया कि इंदौर-भोपाल, देवास जिले के सबसे नजदीकी जिले हैं. वहां लॉकडाउन लगाया गया है. ऐसे में इन शहरों से आने वाले लोगों के लिए बायपास पर थर्मल स्क्रीनिंग रखी जाएगी. वहीं मास्क व सेनेटाइजर के इस्तेमाल को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा. ऐसे में कोई बिना मास्क के जिले में प्रवेश करेगा तो उस पर स्पॉट फाइन किया जाएगा.बता दें, देवास जिले 25 पॉजिटिव मरीज आए हैं. ऐसे में हर दिन मरीजों का बढ़ना कहीं न कहीं चिंताजनक है.