- Hindi News
- Local
- Mp
- Coronavirus In Madhya Pradesh News Updates: Ek Mask Anek Zindgi Campaign Public Awareness Campaign Started In Bhopal
भोपाल8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर ऑफिस से ही हरि झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।
- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर ही हरी हरी झंडी दिखाकर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अभियान की शुरुआत की
- 1 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेश भर में लोगों को जागरुक करने का कार्य किया जाएगा
मध्यप्रदेश में किल कोरोना के साथ ही आज से एक मास्क कई लोगों की जिंदगी अभियान भी शुरू हो गया है। इस अभियान की खासियत है कि बिना मास्क के पकड़े जाने पर चालान बनाने के साथ ही दो मास्क फ्री दिए जाएंगे। इसकी शुरुआत शनिवार को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग कर ऑफिस से ही हरि झंडी दिखाकर की। यह अभियान 1 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा।

संभाग आयुक्त भोपाल कवीन्द्र कियावत तथा नगर निगम आयुक्त ने बैरागढ़ में चलाए जा रहे अभियान एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया l
अब मास्क लगाए बिना घर के बाहर निकलने पर चालान तो होगा, लेकिन इसके साथ ही 2 मास्क भी नि:शुल्क दिए जाएंगे। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा मैं केवल मास्क के कारण ही कोरोना संक्रमित होने से बचा हुआ हूं। मैं कई कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के बाद भी सिर्फ मास्क और दस्ताने के कारण ही संक्रमण से बचा रहा। मैं दो बार कोरोना का टेस्ट करा चुका हूं। संक्रमण जितना बढ़ रहा है, लोग उतने ही लापरवाह होते जा रहे हैं। मास्क कोरोना से बचने का सबसे सरल और सस्ता उपाय है।
मास्क का बैंक बनाया जाएगा
दानदाताओं और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से सभी निकायों में मास्क बैंक स्थापित किए जाएंगे। यहां पर लोग मास्क दान कर सकेंगे और यहीं से अशासकीय संगठन और नागरिक मास्क प्राप्त कर सकेंगे। प्रमुख चौराहों पर भी मास्क दिए जाएंगे। नगरीय क्षेत्रों में संक्रमण अधिक है अतः नगरीय निकायों की भूमिका महत्वपूर्ण है। नगरीय निकायों के सभी बार्ड में 21 स्वयंसेवकों की समिति बनाई जाएगी। समिति के सदस्य घर-घर जाकर नागरिकों को पंपलेट वितरित करने के साथ ही गर्म पानी पीने, ठंडी चीजों का उपयोग नहीं करने और घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाइश देंगे।
0