IND vs ENG: टीम इंडिया स्पिन गेंदबाजों से परेशान, बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे और विकेट भी गंवा रहे

IND vs ENG: टीम इंडिया स्पिन गेंदबाजों से परेशान, बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे और विकेट भी गंवा रहे


मोइन अली ने विराट कोहली को बोल्ड किया. (PHOTO AFP)

तीसरे वनडे (India vs England) में इंग्लिश स्पिन गेंदबाजों ने टीम की अच्छी वापसी कराई. मौजूदा सीरीज में इंग्लैंड के स्पिनर्स हमारे बल्लेबाजों पर हावी रहे हैं.

नई दिल्ली. इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज तीसरे वनडे (India vs England) में भारतीय बल्लेबाजों पर हावी रहे हैं. मौजूदा सीरीज की बात की जाए तो इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों ने हमारे बल्लेबाजों को बांध कर रखा है. दूसरी ओर भारतीय स्पिन गेंदबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. तीन मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है. ऐसे में दाेनों ही टीमें यह मैच जीतकर सीरीज जीतना चाहेंगी. इससे पहले टेस्ट सीरीज और टी20 सीरीज टीम इंडिया ने जीती है.

तीसरे मैच में रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी की. इसके बाद इंग्लिश स्पिनर्स ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बांध दिया. पहले लेग स्पिनर राशिद खान ने रोहित और धवन दोनों को आउट किया. फिर ऑफ स्पिनर मोइन अली ने कप्तान विराट कोहली को आउट किया. कोहली सीरीज में राशिद और मोइन अली के खिलाफ संघर्ष करते रहे हैं. राशिद 9 बार कोहली को आउट कर चुके हैं.

इसके बाद पार्ट टाइम लेग स्पिनर लियाम लिविंग्सटोन ने केएल राहुल को आउट कर टीम को चौथी सफलता दिलाई. इस मैच में टीम इंडिया सिर्फ एक स्पिन गेंदबाज के साथ उतरी है. दूसरी ओर इंग्लिश टीम दो रेगुलर स्पिन गेंदबाजों के साथ खेल रही है. टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज वनडे के पहले टी20 सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे. जबकि स्पिन गेंदबाजी हमारा मजबूत पक्ष मानी जाती रही है.

यह भी पढ़ें: भारत ने 300+ स्कोर का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा 19 वनडे जीते, आयरलैंड का विनिंग पर्सेंटेज इंग्लैंड से ज्यादाहमारे स्पिन गेंदबाज सिर्फ 1 विकेट ले सके हैं

भारतीय स्पिन गेंदबाजों को अब तक सिर्फ दो वनडे में गेंदबाजी का मौका मिला है. उन्होंने 35 ओवर में 283 रन दिए हैं और सिर्फ 1 विकेट ले सके हैं. यानी इकोनॉमी 8 से ऊपर है. दूसरी ओर इंग्लिश स्पिन गेंदबाज अब तक 5 विकेट ले चुके हैं. उनकी इकोनाॅमी 7 से कम हैं. यानी भारतीय पिचों पर इंग्लिश स्पिन गेंदबाज हमसे ज्यादा सफल रहे हैं. इस कारण टीम इंडिया का प्रदर्शन भी इस दौरान अच्छा नहीं रहा है.









Source link