चेस्ट वार्ड में शुरू होगी डे-केयर सुविधा: रेमडेसिवीर लगाने के लिए अब नहीं होना होगा अस्पताल में भर्ती, MY में इंजेक्शन लगवाने के बाद मरीज चला जाएगा होम आइसोलेशन में

चेस्ट वार्ड में शुरू होगी डे-केयर सुविधा: रेमडेसिवीर लगाने के लिए अब नहीं होना होगा अस्पताल में भर्ती, MY में इंजेक्शन लगवाने के बाद मरीज चला जाएगा होम आइसोलेशन में


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • No Need To Be Hospitalized For Applying Remedesivir, After Being Injected Into MY, The Patient Will Go Into Home Isolation

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर में काेरोना के बढ़ते मरीजों के बीच अस्पतालों में बेड के लिए भी आपाधापी शुरू हो गई है। दिनोदिन बेड्स की संख्या में कमी आ रही है। इनमें से कुछ ऐसे मरीज भी अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं, जिन्हें सिर्फ रेमडेसिवीर इंजेक्शन लगना है। वैसे उनका इलाज घर पर ही किया जा सकता है, लेकिन इस इंजेक्शन को लगवाने के लिए उन्हें भी बेड की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में अब अस्पताल को ओवरलोड होने से बचाने के लिए एमवायएच प्रशासन डे-केयर सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके तहत मरीजों को यहां पर आकर इंजेक्शन लगवाना है और फिर होम आइसोलेशन में रहना है।

एमवाय अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर ने बताया कि यह व्यवस्था चेस्ट वार्ड में करने की तैयारी की जा रही है। न्यू चेस्ट वार्ड के ग्राउंड फ्लोर पर कोविड मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड तैयार किया जा रहा है। इन्हें उन कोविड संक्रमित मरीजों के लिए शुरू किया जा रहा है, जिनमें कोविड संक्रमण के गंभीर लक्षण नहीं है और जो होम आइसोलेशन मे रह सकते हैं। लेकिन उन्हें रेमडेसिवीर और अन्य दवाई देना जरूरी होता है।

मरीजों को सीटी चेस्ट, सीबीसी, सीआरपी, लिवर और किडनी फंक्शन रिपोर्ट साथ में लाना आवश्यक है। यह सुविधा सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक मिलेगी। इस सुविधा से उन मरीजों को काफी फायदा होगा, जो सिर्फ यह इंजेक्शन लगवाने के लिए भर्ती होते थे। इसके शुरू होने से कोविड अस्पतालों का भार भी कम होगा। बात करें तो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ही भर्ती 270 से ज्यादा मरीजों में 100 मरीज ऐसे हैं, जिन्हें ज्यादा संक्रमण नहीं है और वे सिर्फ इस इंजेक्शन को लगवाने के लिए भर्ती हुए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link