MP में शर्मनाक घटना: दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी के साथ पीटा, दोनों को रस्सी से बांधकर गांव में निकाला जुलूस, भारत माता की जय के नारे भी लगाए

MP में शर्मनाक घटना: दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी के साथ पीटा, दोनों को रस्सी से बांधकर गांव में निकाला जुलूस, भारत माता की जय के नारे भी लगाए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Jhabua
  • The Rape Victim Was Beaten Up With The Accused, Tied Them Both With A Rope And Took Out A Procession In The Village, Also Raised Slogans Of Bharat Mata Ki Jai

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

आलीराजपुर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

  • जोबट थाना क्षेत्र का मामला, पीड़िता के साथ मारपीट करने वाले 6 आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

जिले को शर्मसार करने वाली तस्वीरें एक बार फिर सामने आई है। यहां एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को उसी के रिश्तेदारों ने आरोपी के साथ बांधकर पहले रात में पिटाई की। इसके बाद सुबह दोनों को रस्सी से बांधकर उनका गांव में जुलूस भी निकाला गया। बेशर्मी की हद तो तब हो गई जब दोनों को बांधकर तमाशबीन बने लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। मामला जोबट थाना क्षेत्र में शनिवार रात का बताया जा रहा है। रविवार को इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसमें त्त्काल एक्शन लेकर पीड़िता के 6 रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है वीडियो

एक नाबालिग लड़की को एक युवक के साथ रस्सी से बांधा हुआ है। लोगों का हुजूम साथ चल रहा है। कुछ युवक भारत माता की जय के नारे लगाते हुए पीडिता ओर दुष्कर्मी का एक साथ जुलूस निकाल रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी विजय भागवानी, एएसपी बिट्‌टू सहगल, चौकी प्रभारी और अन्य स्टाफ पहुंचा।

मामले में पुलिस ने दर्ज की दो एफआईआर
पुलिस ने मामले में पीड़िता की ओर से दो एफआईआर दर्ज की है। पहली पीड़िता की ओर से दुष्कर्मी के विरुध की गई है। इसमें धारा 376 के साथ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी एफआईआर में पीड़िता ने अपने ही परिजनों के खिलाफ मारपीट करने, बंधक बनाने, अपमानजनक व्यवहार करने ओर जान से मारने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार दोनों एफआईआर के नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गुजरात से हुआ था परिचय
एसपी विजय भागवानी के अनुसार दुष्कर्म का आरोपी शादीशुदा है। पीड़िता और आरोपी की मुलाकात गुजरात में मजदूरी करने के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों अपने-अपने गांव लौट आए थे। यहां पीड़िता के साथ आरोपी को उसके रिश्तेदारों ने पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। दोनों को रस्सी से बांधा गया।

एसपी विजय भागवानी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पीड़िता की ओर से दो एफआईआर की गई। मुख्य आरोपी सहित पीड़िता के साथ मारपीट करने वाले रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link