- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Patients Admitted To Super Specialty, MTH And MRTB Hospital Will Not Have To Be Admitted Now For Applying Remedesivir Injection, Remedesivir
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अस्पतालों में बेड को लेकर मारामारी मची है। इलाज के लिए दी जा रही सभी दवाइयां घर पर ली जा सकती हैं, लेकिन इनमें से रेमडेसीवीर ऐसे इंजेक्शन है, जिन्हें घर पर नहीं बल्कि ओटी में लगाया जाता है। अब चूंकि अस्पताल ओवरलोड हो रहे हैं, एमवायएच प्रशासन इसके लिए डे-केयर सुविधा शुरू करने जा रही है। मंगलवार सुबह 11 बजे से एमवाय अस्पताल के न्यू चेस्ट वार्ड के ग्राउंड फ्लोर पर कोविड मरीजों के लिए यह सुविधा शुरू हो रही है। अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर ने बताया कि यह व्यवस्था चेस्ट वार्ड में शुरू की जा रही है। न्यू चेस्ट वार्ड के ग्राउंड फ्लोर पर कोविड मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड उन कोविड संक्रमित मरीजों के लिए शुरू किया जा रहा है, जिनमें कोविड संक्रमण के गंभीर लक्षण नहीं हैं और जो होम आइसोलेशन मे रह सकते हैं। लेकिन उन्हें रेमडेसिवीर और अन्य दवाई दी जाना जरूरी होता है। ऐसे मरीजों के लिए यह सुविधा शुरू की जा रही है। मरीजों को सीटी चेस्ट, सीबीसी, सीआरपी, लिवर और किडनी फंक्शन रिपोर्ट, रिपोर्ट साथ मे लाना आवश्यक है। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक यह चालू रहेगा। इस वार्ड में सुपरस्पेशलिटी, एमटीएच और एमआरटीबी अस्पताल से मरीज डिस्चार्ज होकर रेमडेसिवीर लगवा कर होम आइसोलेशन के लिए घर जा सकेंगे।
ग़ौरतलब है कि अस्पताल के भर्ती होने वाले अमूमन सभी मरीजों को यह इंजेक्शन लगाए जा रहे है। ऑक्सीजन लेवल कम होने पर कुछ जांचे करवाने के बाद यह इंजेक्शन लगाए जा रहे है। कई बार सिर्फ इन इंजेक्शन को लगाने के लिए ही मरीज को भर्ती होना पड़ता है। कोरोना के इलाज में गिनीचुनी दवाइयां इस्तेमाल की जा रही है। जिनमें यह रामबाण दवा मानी जा रही है