भारत के सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा, आलराउंडर हार्दिक पंड्या, उनके भाई क्रुणाल और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव नौ अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) से पहले सोमवार को मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ गए हैं. ये चारों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल थे. भारत ने रविवार को पुणे में तीसरे और अंतिम वनडे में सात रन से जीत दर्ज करके सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी. (Mumbai Indians/Twitter)