जोफ्रा आर्चर भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के पांचों मैच खेले लेकिन वनडे सीरीज से बाहर रहे. (फोटो- AFP)
इंग्लैंड के पेसर जोफ्रा आर्चर अपने घर में फिश टैंक की सफाई कर रहे थे, इसी दौरान उनके हाथ से टैंक छूट गया और उन्हें काफी चोट आई. उनके हाथ में शीशे का टुकड़ा चला गया था, जिसे सर्जरी के जरिए निकाला गया.
बारबाडोस में जन्मे आर्चर ने जनवरी में अपने घर पर फिश टैंक की सफाई करते हुए उसे गिरा दिया था, जिससे उनके दाएं हाथ की अंगुली में चोट आई थी. वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं और यदि सर्जरी के चलते वह लीग के पूरे सीजन से बाहर होते हैं, तो यह टीम के लिए बड़ा झटका होगा. हालांकि वह शुरुआती मैचों से लगभग बाहर ही रह सकते हैं. आर्चर के हाथ में शीशे का छोटा टुकड़ा अंदर चला गया था, जिसे सर्जरी के जरिए निकाला गया.
इसे भी पढ़ें, यूसुफ के बाद भाई इरफान पठान भी कोरोना पॉजिटिव
इंग्लैंड के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट एश्ले जाइल्स ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘लोगों को यह सब एक साजिश सा लग सकता है, मैं जानता हूं कि इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर किस तरह से लोग अपनी प्रतिक्रिया लिखेंगे लेकिन हां, आर्चर के हाथ में फिश टैंक की सफाई करते हुए चोट लग गई थी.’ जाइल्स ने आगे बताया कि आर्चर के घर में एक फिश टैंक था, जिसकी वह सफाई कर रहे थे. इसी दौरान उनके हाथ से फिश टैंक छूट गया और उन्हें काफी चोट आई, जिसकी सर्जरी की गई है.25 साल के आर्चर ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दो ही मैचों में हिस्सा लिया. वह टी20 सीरीज के पांचों मैच खेले जिसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए. जाइल्स ने बताया कि आर्चर की सर्जरी ठीक से हुई है और भारत दौरे पर भी उनकी चोट का पूरा ध्यान रखा गया. आर्चर ने अपने करियर में अब तक 13 टेस्ट, 17 वनडे और 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उनके नाम टेस्ट में 42, वनडे में 30 और टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में 14 विकेट हैं.