- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- 628 New Positives, Highest Ever Figure, 3071 Patients Found In 5 Days, Khajrana, Vishnupuri NX And Musakhedi Most Infected
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
लगातार मरीज सामने आने के बाद मेडिकल टीम ने फिर से सक्रियता बढ़ा दी है।
शहर में कोरोना विस्फोट का विस्फोट लगातार जारी है। धुलेंडी के पूरे काेराेना काल का अब तक का सबसे बढ़ा ऑकड़ा दर्ज हुआ है। 3751 टेस्ट में 628 मरीज मिले हैं। वहीं, दो की की जान भी गई है। पिछले चार दिन से लगातार आंकड़ा 600 के ऊपर बना हुआ है। पिछले साल 22 नवंबर 2020 को 586 और 1 दिसंबर 2020 को 595 मरीज एक दिन में सामने आए थे। ऐसे में लगातार रिकवरी रेट भी गिरती जा रही है। संक्रमण की यही रफ्तार रही तो अप्रैल अंत तक जिले में 8 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज हो जाएंगे। इंदौर में अब तक कुल 9 लाख 23 हजार 156 मरीजों की जांच हो चुकी है। कुल 69028 मरीजों में 64524 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 967 की जान जा चुकी है।
इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण की 20 मार्च के बाद टेस्ट पॉजिटिव दर करीब 13 फीसदी की हो गई है। पिछले पांच दिनों में ही 3071 मरीज सामने आ चुके हैं। जिस कारण एक्टिव मरीजों की संख्या 3545 पहुंच गई है। इसी रफ्तार से संक्रमण फैला तो अप्रैल अंत तक सवा लाख कोरोना सैंपल की जांच में करीब 15 हजार मरीज सामने आएंगे। इस अवधि में करीब 11 हजार मरीज स्वस्थ हो जाएंगे, लेकिन एक्टिव मरीजों की संख्या में करीब चार हजार का इजाफा हो जाएगा। यानी अप्रैल अंत तक आठ हजार एक्टिव मरीज हो जाएंगे। हालांकि अभी राहत की बात यह है कि 60 से 70 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। बाकी शेष को ही अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत आ रही है। वहीं, एक मुश्किल यह है कि अब इंदौर संभाग के साथ ही अन्य जिलों से भी मरीज रैफर होकर इंदौर आने लगे हैं। अभी अस्पतालों में भर्ती करीब 3000 मरीजों में से करीब 600 मरीज इंदौर के बाहर से आए हुए हैं।
इन इलाकों में मिला संक्रमण
पिछले 24 घंटे में 261 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा संक्रमण खजराना एरिया में देखने को मिला है। यहां पर 15 मरीज मिले हैं। इसके अलावा विष्णुपुरी एनएक्स में 14, मूसाखेड़ी में 13, सुदामा नगर और सिलिकॉन सिटी में 11-11, विजय नगर में 9, तिलक नगर और नंदा नगर में 8-8, स्नेहलतागंज, सुखलिया, शिव शक्ति नगर, कालानी नगर, महालक्ष्मी नगर न्यू पलासिया, सुखदेव नगर और निपानिया में 7-7 मरीज मिले हैं। इसके अलावा डीआरपी लाइन, देव नगर, वंदना नगर, पिपलियायना, विद्या नगर, जंजीरवाला चौराहा में 6-6 मरीज सामने आए हैं। नेहरू नगर, मनोरमागंज, ओल्ड पलासिया, बाणगंगा, तुलसी नगर, बिजली नगर, बापू मुराई कॉलोनी, समर पार्क काॅलोनी और रावजी बाजार में 5-5 मरीज मिले हैं। वहीं, 230 कॉलोनियों में 1 से लेकर चार तक मरीज मिले हैं।
कोरोना के 54 अस्पतालों में से 10 में बेड फुल
कोरोना संक्रमण के लिए 54 निजी और चार सरकारी अस्पताल हैं। दोनों में कुल 5102 बेड हैं। इनमें रविवार को 2895 भरे और 2207 खाली हैं। 44 निजी अस्पतालों में किसी ना किसी वार्ड में कोई न कोई बेड खाली था तो 10 अस्पताल फुल हैं। वहीं सरकारी अस्पताल में अभी बेड उपलब्ध हैं।
पिछले पांच दिन का आंकड़ा
तारीख | संक्रमित |
25 मार्च | 612 |
26 मार्च | 619 |
27 मार्च | 603 |
28 मार्च | 609 |
29 मार्च | 628 |