- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- The New Collector Guideline Rates Will Not Be Applicable Till April 30, Yet The Crowd Is Gathering At The Registrar Office
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आईएसबीटी स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस पर रजिस्ट्री कराने के लिए मंगलवार को भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
भोपाल में पुरानी कलेक्टर गाइडलाइन की दरों पर 30 अप्रैल तक रजिस्ट्री होगी। इसके बावजूद रजिस्ट्रार कार्यालय पर मंगलवार को रजिस्ट्री कराने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस संबंध में लोगों ने बताया कि उनको 30 अप्रैल तक पुरानी गाइडलाइन की दरें ही लागू रहने की जानकारी है। उनके रजिस्ट्री कराने आने के दूसरे अन्य कारण है।
2020-21 वित्तीय वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। इसके बाद 1 अप्रैल से नई गाइडलाइन की बढ़ी दरों से रजिस्ट्री होती है। ऐसे में मार्च के अंतिम सप्ताह में रजिस्ट्री कराने के लिए भीड़ उमड़ जाती है। सरकार ने 30 अप्रैल तक पुरानी दरों पर ही रजिस्ट्री करने का ऐलान किया है। यानी 1 अप्रैल से नई दरें लागू नहीं होगी। फिर भी भोपाल के आईएसबीटी स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस पर लोग रजिस्ट्री कराने पहुंच रहे है।
साकेत से आए संदीप शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों से सर्वर की समस्या चल रही थी। इस वजह से स्लॉट नहीं मिल पा रहा था। आज भी कुछ देकर के लिए सर्वर धीमा चलने की शिकायत आई थी। राजीव नगर से आए गजानन कुमार ने बताया कि बैंक में दस्तावेज 31 मार्च के पहले जमा कराना है। इसलिए रजिस्ट्री करा रहे है।
वहीं, रजिस्ट्रार ऑफिस के एक अधिकारी ने बताया कि पांच-छह दिन पहले इससे ज्यादा भीड़ थी। लोगों की रजिस्ट्री कराने आने के अलग-अलग कारण है। मार्च माह बैंकाे का वित्तीय वर्ष का क्लोजिंग का समय होता है। इसमें लोन के टारगेट पूरा करने को लेकर भी रजिस्ट्री ज्यादा होती है।