Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फायरिंग की घटना के बाद हजीरा के कांचमील में पूछताछ करती पुलिस, किसी ने गोली चलाते हुए नहीं देखा सिर्फ आवाज सुनी है
- कांचमील में मंगलवार दोपहर हुई गोलीबारी की घटना
- बहनोई ने की हजीरा थाना में मामले की शिकायत पर नहीं कराई FIR
बहन से नाराज एक भाई ने भाईदूज के दिन उस पर गोली चला दी। भाई बहन से इस बात पर नाराज था कि वह पति झगड़कर उनके घर के पास रह रही थी। इससे उसकी समाज में बेइज्जती हो रही थी। घटना मंगलवार दोपहर कांचमील इलाके की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किस्मत से निशाना चूकने के कारण बहन बच गई। पर इस मामले में कोई शिकायत करने को तैयार नहीं है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
हजीरा थानाक्षेत्र स्थित कांचमील इलाके में सुनीता सिकरवार रहती है। इसी इलाके में उसकी ससुराल और मायका है। सुनीता का कुछ दिन पहले पति से विवाद हुआ। मनमुटाव के बाद वह पति के एक अन्य मकान में अलग रह रही है। इसी बात से उसका भाई रवि सिकरवार नाराज है। रवि कहता है कि पति के साथ रह या मायके में आ जाए। बहन के अलग रहने से उसकी सामाज में बेइज्जती हो रही है। यही कारण है कि बीते कुछ समय में कई बार उसका बहन से मुंहबाद हो चुका है। मंगलवार को भाईदूज है। दोपहर जब सुनीता घर के दरवाजे पर थी तभी अचानक उसे गोली चलन की आवाज आई। जब दरवाजे से बाहर देखा तो रवि और उसका साथी जॉनी राजावत भागते हुए दिखे। महिला ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो गोली दीवार में लगी है। पुलिस ने जब FIR दर्ज कराने के लिए कहा तो कोई सामने नहीं आया है। बहन, अपने ऊपर हमला होने के बाद भी भाई के खिलाफ भाईदूज पर मामला दर्ज कराना नहीं चाहती थी।
गोलीबारी से दहशत
जब पुलिस घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंची तो आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी कुछ भी घटना देखने से इनकार कर दिया है। क्षेत्र के लोग काफी दहशत में है। अब पुलिस इस मामले में किसी क मामला दर्ज कराने आने का इंतजार कर रही है।