हादसा: पिवड़ाय जा रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष यादव की कार 25 फीट नीचे खाई में गिरी, बिजली के पोल से टकराई, एयर बैग खुलने से बची जान

हादसा: पिवड़ाय जा रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष यादव की कार 25 फीट नीचे खाई में गिरी, बिजली के पोल से टकराई, एयर बैग खुलने से बची जान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कार के पोल में टकराने से यादव के सिर और गर्दन में चोट आई है।

पिवड़ाय कार्यक्रम में जा रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव मंगलवार को हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार का बैलेंस बिगड़ने से वह 25 फीट खाई में जा गिरी और बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में जिलाध्यक्ष यादव घायल हो गए। सिर पर चोट आने से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत ठीक है।

टक्कर के बाद कार के एयर बैग खुलने से बड़ा हादसा टला।

टक्कर के बाद कार के एयर बैग खुलने से बड़ा हादसा टला।

मिली जानकारी अनुसार यादव के अलावा कार में सवार ड्राइवर और यादव के दोस्त को भी चोट आई है। दरअसल, यादव एक कार्यक्रम में शामिल होने पिवड़ाय जा रहे थे। पिवड़ाय जाते समय खाई के पास अचानक उनकी कार का बैलेंस बिगड़ गया और कार सड़क से नीचे उतर गई। गाड़ी गड्ढे में तेजी से दौड़ती हुई आगे बड़ी, लेकिन गनीमत रही कि वह आगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर लगते ही कार के एयर बैग खुल गए और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि आगे और गहरी खाई थी।

खबरें और भी हैं…



Source link