- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- 60 Corona Got Infected In Gwalior On Tuesday, No One Died, District Administration Increased Strictness
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फाेटो- कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है
- लगातार बढ़ता ही जा रहा है कोरोना संक्रमित का आंकड़ा
- कुल संक्रमित 19045 हो गए हैं और कुल मौत का आंकड़ा 316 पर पहुंच गया
प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर के साथ-साथ ही ग्वालियर शहर में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को 602 सैंपल में से 60 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। पर इतने कम सैंपल में ज्यादा संक्रमित निकलना अपने आप में काफी खतरनाक है। लगातार संक्रमण बढ़ने पर पुलिस और प्रशासन सड़कों पर सख्त हो गए हैं। बिना मास्क के निकलने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है।
प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के कारण संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। विशेषकर महाराष्ट्र की सीमा से लगे शहरों में स्थिति और भी ज्यादा खराब है। मंगलवार को मध्य प्रदेश की महाराष्ट्र सीमा सील कर दी गई है। साथ ही प्रदेश में भोपाल, इंदौर व जबलपुर के साथ 12 शहर हर रविवार को लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इन 12 शहरों में ग्वालियर शहर भी शामिल है। यहां हर दिन के साथ कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को जहां 53 संक्रमित मिले थे वहीं मंगलवार को 60 नए संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद कुल संक्रमित का आंकड़ा बढ़कर 19045 हो गया है। अभी तक कुल मौत 316 ही हैं। मंगलवार को 925 लोगों की सैंपलिंग की गई है, जिनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। मंगलवार तक कुल एक्टिव केस बढ़कर 541 हो गए हैं।
हर 10वां व्यक्ति संक्रमित
अस्पतालों में सैंपलिंग के लिए पहुंच रहे लोगों में हर 10वां व्यक्ति संक्रमित निकल रहा है। क्योंकि 602 सैंपल में से 60 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इस तरह से आंकड़ा चला तो स्थिति आने वाले दिनों में काफी बिगड़ सकती है।
150 सेंटर पर होगा वैक्सीनेशन
कोरोना की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने वैक्सीनेशन पर जोर देने का फैसला किया है। 31 मार्च बुधवार को जिले में 146 सेंटर पर टीकाकरण किया जाएगा। इनमें से 55 सेंटर शहर और 91 सेंटर ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए हैं। अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का प्लान है। इन सेंटर में 22 प्राइवेट हॉस्पिटल और 33 गर्वमेंट हॉस्पिटल शामिल हैं।