जमीनी विवाद में होली पर वृद्धा की हत्या: नशे में धुत आरोपियों ने महिला को पीटा, वृद्धा बचाने पहुंची तो लाठी-डंडे लेकर उस पर टूट पड़े, अस्पताल में मौत

जमीनी विवाद में होली पर वृद्धा की हत्या: नशे में धुत आरोपियों ने महिला को पीटा, वृद्धा बचाने पहुंची तो लाठी-डंडे लेकर उस पर टूट पड़े, अस्पताल में मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रीवाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

संजय गांधी मेडिकल अस्पताल में मृतका के परिवार के सदस्य घटना की जानकारी देते हुए।

  • हनुमाना थाना क्षेत्र के हाटा गांव का मामला
  • रिपोर्ट लिखाने पहुंचे, तो थाने के सामने भी पीटा

एक महिला को बचाने में नशे में धुत बदमाशों ने होली के दिन वृद्धा की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपी और महिला आपस में रिश्तेदार बताए जाते हैं। उनके बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

हनुमना थाना प्रभारी उप निरीक्षक शैल यादव ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6 बजे शंकर केवट, सुनील केवट और निलेश केवट नशे में धुत होकर परिवार की ही महिला से विवाद करने लगे। नशे में धुत होकर आरोपियों ने महिला पर हमला बोल दिया। विवाद में बीच-बचाव करने वैजंती केवट (65) पति बंसपति केवट पहुंची। आरोपियों ने उस महिला को छोड़ दिया और वृद्धा की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी।

जैसे-तैसे वृद्धा हनुमना थाने पहुंची, तो आरोपी पीछे-पीछे थाने पहुंच गए। आरोपियों ने यहां भी उसे पीटा। इतने में उसकी हालत बिगड़ गई। उसे संजय गांधी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link