- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- The Driver Escaped After Colliding With A Royalties Stolen Tractor Stopped By The Supervisor Of Power Make Company
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रात के समय कर्मचारी को ट्रैक्टर चालक ने कुचला।
- कर्मचारी को उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया
- अमायन थाना में चालक के खिलाफ मामला दर्ज
- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
अवैध रेत परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पावर मेक कंपनी द्वारा अमायन मोड पर लगाए गए नाके पर रात को रेत से भरे एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने कंपनी कर्मचारी को टक्कर मारकर फरार हो गया। वहीं घायल कर्मचारी को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
गौरतलब है कि अमायन मोड नाके की तरफ रात करीब 8.45 बजे रेत से भरा हुआ तेज गति में एक ट्रैक्टर आ रहा था, तभी कंपनी सुपरवाइजर उमेश सिंह पुत्र नारायण सिंह भदौरिया निवासी जरसेना ने चालक को ट्रैक्टर रोकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने ट्रैक्टर न रोकते हुए उमेश सिंह भदौरिया में सामने से टक्कर मारते हुए फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी, कि उमेश उछलकर रोड के किनारे जा गिरे और बेहोश हो गए। वहीं नाके पर मौजूद अन्य कर्मचारी सुपरवाइजर उमेश सिंह को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने से डॉक्टरों ने उमेश सिंह को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया।
100 करोड़ का पॉवर मेक कंपनी को मिला है ठेका
सिंध नदी से रेत खनन के लिए शासन द्वारा पावर मेक कंपनी को 100 करोड़ रुपए का ठेका दिया गया है। लेकिन रेत का अवैध कारोबार करने वाले लोग आए दिन कंपनी कर्मचारियों के साथ मारपीट करते आ रहे हैं।