- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- A Sub Registrar, Constant Problems With The Server, People Are Worried All Day For The Registry
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलामएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- सर्वर डाउन रहने से धीमी गति से हुई रजिस्ट्री, गर्मी में बढ़ी परेशानी
रजिस्ट्रार विभाग में सर्वर की समस्या बरकरार है। इससे रजिस्ट्रियां धीमी गति से हो रही है और लोग रोज परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को एक ही उप पंजीयक के जिम्मे रजिस्ट्रियां थीं। इससे रजिस्ट्री कराने के लिए विभाग में भीड़ लगी रही और रजिस्ट्री के लिए लोगों को दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। आए दिन सर्वर की समस्या से लोगों को रोज ही परेशान होना पड़ रहा है। रजिस्ट्री कराने के लिए आए शैलेंद्रसिंह सोलंकी ने बताया कभी सर्वर की समस्या रहती है तो कभी रजिस्ट्री करने वाले अफसर नहीं रहते हैं। इतना बढ़ा विभाग होने के बाद भी जनता की कोई सुनवाई नहीं रही है। अशोक कुमार लूनिया ने बताया सर्वर की तो समस्या बरकरार है। साथ ही पीने के पानी की भी समस्या है। वहीं बैठने के लिए कुर्सियां भी नहीं हैं।
एक उप पंजीयक रजिस्ट्री के लिए सैलाना गए हुए हैं
जिला पंजीयक प्रभात वाजपेयी ने बताया एक उप पंजीयक सैलाना में रजिस्ट्री कराने गए हैं। इससे थोड़ी दिक्कत आई है। सर्वर की समस्या प्रदेश लेवल की समस्या है।