केरुमाता मंदिर: बांगरोद में गणेश मंदिर के साथ खेल ग्राउंड भी बनाएंगे

केरुमाता मंदिर: बांगरोद में गणेश मंदिर के साथ खेल ग्राउंड भी बनाएंगे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलामएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

होली के दूसरे दिन धुलेंडी पर गांव के सभी लोग केरुमाता मंदिर में इकट्ठा हुए। सरपंच प्रतिनिधि समरथ पाटीदार ने बताया इस साल कई प्रमुख निर्णय लिए हैं जिसमें प्रमुख रूप से गांव से धन संग्रह कर गणेश मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शिवशक्ति ग्रुप और ग्रामीणों की एक समिति बनाई गई है, जोकि मंदिर निर्माण का पूरा काम करेगी। ग्राम पंचायत के द्वारा मुक्तिधाम में मीटिंग शेड बनाना, गोशाला में पशु शेड व चारागाह बनाना, मृत पशुओं के लिए गड्ढे खोदना, खेल ग्राउंड का निर्माण, स्कूल परिसर में पेवर ब्लॉक लगाना, गांव में पानी की होद बनाना, बड़े नाले को साफ करना, नाली व रोड बनाना, गांव से खेतों तक जाने वाले प्रमुख रास्ते बनाना, भोपा की कुई पर पुलिया और नाली बनाना, बायपास रोड पर प्लीज प्रोटेक्शन वाॅल बनाना, सामुदायिक स्वच्छता परिसर व रेलवे स्टेशन पर सामुदायिक भवन का काम, गांव मे पीने के पानी के लिए चार बोरिंग, दो कुएं की खुदाई करना, ताकि पानी की समस्या ना हो। बैठक में गोशाला के सचिव प्रमोद शर्मा ने इस साल की कार्ययोजना प्रस्तुत की। गांव की यह परंपरा प्राचीन है।

खबरें और भी हैं…



Source link