बाहुबली का रोल निभाने वाले अभिनेता, प्रभास राजू
बाहुबली का रोल निभाने वाले अभिनेता, प्रभास राजू ने Lamborghini Aventador S खरीदी है. उनकी इस कार के साथ फर्स्ट ड्राइविंग का वीडियो आजकल इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
परफॉरमेंस
Lamborghini की इस मॉडल का परफॉरमेंस बहुत ही दमदार है. कंपनी के अनुसार इस कार को 0 से 100 किमी तक पहुंचने में मात्र 3 सेकंड लगते है. वही 200 किमी की स्पीड के लिए इस कार को मात्र 9 सेकंड लगते है. प्रभास ने ऑरेंज कलर, जो की इस कार की सबसे फेमस कलर वैरिएंट है, खरीदी है.
#Prabhas First Ride on New Lamborghinipic.twitter.com/xBWVzYcBcH
— Prabhas Trends ™ (@TrendsPrabhas) March 28, 2021
इंजन
कंपनी की Aventador S Roadster में 6.5 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पायर्ड V12 इंजन का इस्तेमाल किया है. यह इंजन 730 bhp की दमदार पावर और 630 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है. इस कार का माइलेज मात्र 5 6 किमी प्रति लीटर का है और कार की टॉप स्पीड 350 किमी प्रति घंटे का है.
प्रभास की पिता की मौत 2010 में हुई थी. उनके पास पहले से ही कई लग्जरी कारो की फ्लीट मौजूद है, जिसमे Rolls Royce Phantom से लेकर BMW X3 और Jaguar XJR जैसी गाड़िया शामिल है.