- Hindi News
- Local
- Mp
- Satna
- From April 1, 12400 Vaccination Plans In 65 Centers In Satna District, Target Of 4100 People To Be Deployed In Urban Area
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सतना9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सतना जिला अस्पताल का मुख्य गेट
- प्रशासन की अपील निर्भय एवं निडर होकर वैक्सीनेशन कराए
- आवश्यकता होने पर संख्या अगले सेशन में बढ़ाई जाएगी
एक अप्रैल से कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम का तीसरा फेज शुरू हो रहा है। जहां 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगेगी। सतना जिले के 65 केन्द्रों में 12400 लोगों के वैक्सीनेशन का प्लान तैयार किया गया है। वहीं शहरी क्षेत्र के 25 केन्द्रों में 4100 लोगों का लगाने का लक्ष्य है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने निर्भय एवं निडर होकर वैक्सीनेशन कराने की अपील की है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि अगर आवश्यकता बढ़ती है तो अगले सेशन से वैक्सीनेशन की डोज और बढ़ा दी जाएगी।
सतना जिले में 74 एक्टिव केस
स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ बुलेटिन में 30 मार्च तक सतना जिले में कुछ एक्टिव केसों की संख्या 74 हो गई है। बीते दिन 11 नए केस आए है। वहीं अब तक पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 3693 है। हालांकि मृत्यु के नए प्रकरण कोई नहीं है। ओवर हाल अब तक कोरोना से 42 मौतें हुई है। जिले में अब तक 3577 लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुके है। अभी हाल ही में 8 लोग और स्वस्थ्य हुए है।
शहरी केन्द्र में यहां पर लगेगा टीका
स्वास्थ्य विभाग के वैक्सीनेशन प्लान के मुताबिक जिला अस्पताल में 400, बिरला अस्पताल में 100, सार्थक अस्पताल में 100, धवारी पीएचसी में 200, स्मार्ट सिटी में 150, सिंधी कैंप स्वास्थ्य केन्द्र में 200, यूपीएचसी हनुमान नगर में 200, यूपीएचसी टिकुरिया टोला में 200, लीगल कोर्ट में 200, संजीवनी हास्पिटल पतेरी में 200, संजीवनी हास्पिटल उतैली में 200, संजीवनी हास्पिटल कामता टोला में 200, संजीवनी हास्पिटल बरदाडीह में 200, प्राथमिक स्कूल उमरी में 100, एल्ब्यूसी धवारी में 100, एल्ब्यूसी महदेवा में 100, एल्ब्यूसी कृपालपुर में 100, एल्ब्यूसी बदखर में 100, एल्ब्यूसी नूरी नगर में 100, एल्ब्यूसी एमपी नगर में 100, एल्ब्यूसी शिव काॅलोनी में 100, सोहावल पीएचसी में 300, घूरडांग पीएससी में 150, पीएचसी कुंआ में 150, पीएचसी माधवगढ़ में 150 वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है।
ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
कोविद 19 से जुड़े टेक्नीकल टीम ने बताया कि यदि आपकी उम्र 1 जनवरी 1977 से 45 वर्ष हो रही है। तो आप इस लिंक को क्लिक करें। https://selfregistration.cowin.gov.in/ मतलब इस लिंक के माध्यम से वैक्सीनेशन के लिए सेल्फ रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। सबसे पहले लिंक क्लिक करते ही रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर पूछेगा। इसको डालते ही आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा। जिसमें आपको फोटो आईडी प्रूफ, फोटो आईडी नंबर, नाम, जेंडर और डेट आफ वर्थ पूछेगा। ये सब प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद रजिस्टर्ड पर क्लिक कर देना है। इसके बाद नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में आपका नंबर दर्ज हो जाएगा और निर्धारित तारीख पर टीका की प्रकिया पूर्ण हो जाएगी।