Jumped into the well to save the drowning wife, both died in Kishantola incident in Amarwada | डूब रही पत्नी को बचाने कुएं में लगाई छलांग, दोनों की मौत अमरवाड़ा के किशनटोला की घटना

Jumped into the well to save the drowning wife, both died in Kishantola incident in Amarwada | डूब रही पत्नी को बचाने कुएं में लगाई छलांग, दोनों की मौत अमरवाड़ा के किशनटोला की घटना


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jumped Into The Well To Save The Drowning Wife, Both Died In Kishantola Incident In Amarwada

छिंदवाड़ा12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे पति-पत्नी के शव को कुएं से बाहर निकाला।

  • सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है

अमरवाड़ा के किशनटोला में कुएं में गिरी पत्नी की जान बचाने पति ने भी कुएं में छलांग लगा दी। दंपती को तैरना नहीं आता था। दंपती की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते दोनों की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि किशनटोला निवासी धुर्वे परिवार का खेत में ही घर था। सुबह दंपती खेत में काम कर रही थे। प्यास लगने पर कुएं से पानी निकाल रही रानी पति शिवदयाल धुर्वे (35) अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। पत्नी को बचाने का प्रयास करते हुए पति शिवदयाल धुर्वे ने भी कुएं में छलांग मार दी। पति-पत्नी दोनों को ही तैरना नहीं आता था। पानी में डूबने की वजह से दोनों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दंपती के शव को कुएं से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

0



Source link