Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- अप्रैल में 10 दिनों तक बैंकों में लटकते नजर आएँगे ताले
आज 1 अप्रैल के साथ ही बैंकों के बंद होने का खाता खुलने जा रहा है। जिसके साथ इस माह में करीब 10 दिनों तक बैंकों के दरवाजों पर ताले लटकते नजर आने वाले हैं, इसलिए बैंकों से जुड़े काम करने को लेकर आमजनाें को बैंक खुले होने वाले दिनों का फायदा उठाना होगा। बैंकों से मिली जानकारी के अनुसार आज 1 अप्रैल को बैंक क्लोजिंग-डे और 2 अप्रैल को गुड फ्रायडे की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
इसके बाद 3 अप्रैल काे बैंक फिर एक दिन के लिए खुलेंगे और फिर 4 अप्रैल को रविवार के अवकाश की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा। 10 अप्रैल को दूसरा शनिवार, 11 को रविवार, 13 अप्रैल को गुड़ी पड़वा, 14 अप्रैल को आम्बेडकर जयंती पर बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 21 अप्रैल को रामनवमी, 24 अप्रैल को चौथे शनिवार और फिर 25 अप्रैल को रविवार होने के कारण बैंकों के दरवाजों पर ताले लटकते नजर आएँगे और आमजनों के बैंकों से संबंधित काम नहीं हो सकेंगे। माह के दौरान करीब 10 दिनों तक बैंकों में अवकाश होने की वजह से ग्राहकों का सीधा दबाव एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग पर बढ़ जाएगा। ऐसे में बैंक प्रबंधन को एटीएम में कैश फिलिंग पर खासा ध्यान देना होगा।