ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम की कमान फिलहाल टिम पेन के हाथों में है (PIC: AP)
माइकल क्लार्क का मानना है कि 27 वर्षीय उप कप्तान पैट कमिंस तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करने के सबसे योग्य उम्मीदवार हैं.
क्लार्क का मानना है कि 27 वर्षीय उप कप्तान पैट कमिंस तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करने के सबसे योग्य उम्मीदवार हैं. फॉक्स क्रिकेट ने क्लार्क के हवाले से लिखा है, “सिर्फ इसलिए कि कमिंस यह नहीं कह रहे हैं कि मुझे अगला कप्तान होना चाहिए और मैं तैयार हूं … इसका मतलब यह नहीं है कि वह अच्छे लीडर नहीं हैं.” क्लार्क ने ये भी कहा है कि स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, मिचेल स्टार्क और नाथन लायन जैसे दिग्गज उनको कप्तानी में मदद कर सकते हैं. बता दें कि कमिंस घरेलू क्रिकेट में न्यू साउथ वेल्स टीम की कप्तानी करते हैं. इस टीम में कमिंस की कप्तानी में वॉर्नर, स्मिथ, मोजेज हेनरिक्स, स्टॉर्क, जोश हेजलवुड और लायन खेलते हैं.
यह भी पढ़ें:
IPL 2021 में नहीं बिकने को जेसन रॉय ने बताया था शर्मनाक, अब सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया मौकाIPL 2021: ग्लेन मैक्सवेल पर आरसीबी को पूरा भरोसा, इस सीजन में निभाएंगे यह जिम्मेदारी
हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन फिलहाल कप्तान बदलने पर विचार नहीं कर रहा है. जस्टिन लैंगर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तानी पद अभी उपलब्ध नहीं है. एबीसी स्पोर्ट के अनुसार लैंगर ने कहा, ‘हमारे पास दो बहुत अच्छे कप्तान हैं और आगे हमें दो महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं एशेज और टी20 विश्व कप में खेलना है. हमारा भविष्य उज्ज्वल दिखता है.’