NZ VS BAN: फिन एलेन का तूफानी अर्धशतक, न्यूजीलैंड की जीत (PC-AFP)
New Zealand vs Bangladesh, 3rd T20I: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के ओपनर फिल एलेन (Finn Allen) ने 29 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के निकले
बारिश से प्रभावित मुकाबले में फिन एलेन ने बांग्लादेश के गेंदबाजों को जबर्दस्त अंदाज में धोया. ये मुकाबला बारिश के चलते 10 ओवर का हुआ और दाएं हाथ के फिन एलेन ने बांग्लादेश के हर गेंदबाज की जमकर खबर ली. फिन एलेन ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए. फिन एलेन ने महज 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. यही नहीं एलेन ने ओपनर मार्टिन गप्टिल के साथ मिलकर 34 गेंदों में 85 रनों की साझेदारी की. गप्टिल ने भी 19 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली.
IPL 2021: खिताबी सपना पूरा करने के लिए इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकती है RCB
न्यूजीलैंड की जीतफिन एलेन की धुआंधार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज का आखिरी मैच भी 66 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 4 विकेट पर 141 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश की टीम 9.3 ओवर में महज 76 रनों पर ढेर हो गई. इस हार के साथ ही बांग्लादेश का टी20 सीरीज में भी क्लीन स्वीप हो गया. न्यूजीलैंड के लिए स्पिनर टॉड एस्टल ने 13 रन देकर 4 विकेट चटकाए वहीं टिम साउदी ने 15 रन देकर 3 विकेट लिये.
बता दें फिन एलेन को विस्फोटक पारी के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. फिन एलेन ने इसी सीरीज में डेब्यू किया था और वो 3 मैचों में 88 रन बना सके. पहले दो टी20 मैच में फ्लॉप होने के बाद एलेन ने अपना जलवा दिखाया. आरसीबी ने इस खिलाड़ी को जोश फिलीपी की जगह मौका दिया है जो कि आईपीएल 2021 से हट गए थे. उम्मीद है कि फिन एलेन आईपीएल में भी ऐसी ही विस्फोटक पारी खेलेंगे.