भू-माफिया गिरफ्तार: जमीन घोटाले मामले में फरार 20 हजार रुपये इनामी गिरफ्तार. एक माह से गुजरात के छुपकर काट रहा था फरारी

भू-माफिया गिरफ्तार: जमीन घोटाले मामले में फरार 20 हजार रुपये इनामी गिरफ्तार. एक माह से गुजरात के छुपकर काट रहा था फरारी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • An Absconding Amount Of Rs 20 Thousand Was Arrested In The Land Scam Case. Ferrari Was Hiding In Hiding From Gujarat For A Month

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

20 हजार का इनामी पुष्पेंद्र नीमा

शहर के अयोध्यापुरी जमीन घोटाले में सुरेंद्र संघवी की कंपनी के निदेशक पुष्पेंद्र नीमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी और उस पर 20 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया था। गौरतलब है कि देवी अहिल्या श्रमिक कामगार गृह निर्माण सहकारी संस्था की अयोध्यापुरी कालोनी में एक ही प्लाट कई लोगों को बेचा गया था। कई प्लाट के सौदे तो बिना रजिस्ट्री के ही कर दिए गए थे। भूमाफियाअों के खिलाफ जारी कार्रवाई में मामला सामने आया था। इसके बाद से ही पुष्पेंद्र नीमा फरार था। कुछ दिनों तक वह गुजरात में रहा।

थाना प्रभारी विनोद दीक्षित ने बताया कि अपराध में फरार आरोपी पुष्पेन्द्र नीमा पिता पुरुषोत्तमदास नीमा (63) साल की तलाश में SIT टीम द्वारा आरोपी के घर पर दबिश दी गयी थी आरोपी एफआईआर के बाद से ही परिवार सहित फरार था। जिसकी राजस्थान में भी तलाश की गयी ।आरोपी के साले देवेन्द्र गुप्ता से पुछताछ करने पर पता चला कि आरोपी का लड़का निपानिया स्थित मल्टी में रहता है। जिसकी रैकी करने पर आरोपी के लड़के पर्व नीमा को पकड़ा ।जिससे आरोपी के फरारी के दौरान भरूच (गुजरात) और राजस्थान में होने की जानकारी मिली ।

SIT द्वारा आरोपी के मकान तोड़ने की कार्यवाही की जानकारी लगने पर आरोपी पुष्पेन्द्र नीमा राजनीतिक दबाब बनाने के लिये इंदौर आने की जानकारी मिलने पर एसआईटी टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पुर राजस्थान से इंदौर आते ही आरोपी को गंगवाल बस स्टेण्ड के पास से पकड़ा गया। आरोपी ने पुछताछ में बताया कि एफआईआर की जानकारी मिलने पर इंदौर से भरूच गुजरात में अपने लड़के पवित्र नीमा के यहां फरारी काटी वहां से चित्तोड़ गढ़, जयपुर के पास देवली राजस्थान में होटलो में फरारी काटी थी। आरोपी सिम्पलेक्स इनवेस्टमेन्ट एंड मेगा फायनेन्स प्रा लि कंपनी में डायरेक्टर रहा है।

यह हुई थी कार्यवाही —भूमाफिया अभियान के तहत शहर में पुष्पविहार, अयोध्यापुरी और हिना पैलेस व अन्य मिलाकर 15 एकड़ से ज्यादा जमीन सरेंडर करवाई थी । इस जमीन की कीमत 700 करोड़ से ज्यादा है। इस जमीन पर 400 से अधिक पीड़ितों को प्लॉट मिल सकेंगे। एमआईजी पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी में फरार पुष्पेंद्र नीमा, विमल लुहाड़िया, दीपक जैन उर्फ दीपक मद्दा और रणवीर सिंह सूदन के घर दबिश दी थी । लेकिन नीमा के यहां पुलिस ने ताला जड़ा हुआ मिला था । गुरुवार को पुलिस ने पुष्पेंद्र नीमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह था मामला– एक माह पूर्व मध्यप्रदेश में भूमाफिया के खिलाफ अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए । जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3,250 करोड़ रुपए की जमीन भूमाफिया से मुक्त कराई गई थी । इन जमीनों पर दो दशक से भूमाफिया काबिज थे। गृह निर्माण सोसाइटियां बनाकर प्लाट काटे और एक ही प्लाट कई लोगों को बेच दिए थे। इसकी शिकायतें प्रशासन के पास पहुंची थीं। इन भूमाफियों से मुक्त कराई गई थी।

इनपर दर्ज हुए थे मामले– खजराना और एमआईजी थाने में मजदूर पंचायत गृह निर्माण, देवी अहिल्या गृह निर्माण व हिना पैलेस खजराना के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। दीपक जैन उर्फ दिलीप सिसौदिया उर्फ दीपक मद्दा के खिलाफ आधा दर्जन एफआईआर (FIR) दर्ज की गई थी । मजदूर पंचायत गृह निर्माण की पुष्प विहार कालोनी में दीपक जैन और उसके गुर्गे नसीम हैदर के अलावा जमीनें खरीदने वाले केशव नाचानी, ओमप्रकाश धनवानी के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी । इसी तरह देवी अहिल्या गृह निर्माण( अयोध्यापुरी कालोनी) के विमल लुहाड़िया, पुष्पेंद्र नीमा, दीपक जैन , रणवीरसिंह सूदन, दिलीप जैन, प्रतीक संघवी, मुकेश खत्री पर FIR दर्ज हुई है। हिना पैलेस में भी दीपक जैन पर FIR दर्ज कराई गई थी ।

खबरें और भी हैं…



Source link