Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। – प्रतीकात्मक फोटो
- पड़ोसियों ने पशु प्रेमी को कर घटना की सूचना दी थी, आरोपी फरार
भोपाल के श्यामला हिल्स थाने क्षेत्र में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। घर में घुसे एक आवारा कुत्ते को देखते ही एक युवक ने एयर गन से फायर कर दिया। इसमें कुत्ते को छर्रे लग गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर एक पशु प्रेमी ने श्यामला हिल्स थाने में आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता के तहत मामला दर्ज कराया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
श्यामला हिल्स पुलिस के अनुसार प्रभांशु रंजन शुक्ला पशु प्रेमी है। वे एक एनजीओ चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 31 मार्च की शाम प्रोफेसर कॉलोनी के अंचल अपार्टमेंट में एक कुत्ते को गोली मारने की सूचना कुछ लोगों ने दी थी। यह सूचना वहां पड़ोसियों ने दी थी।
जब वे वहां पहुंचे, तो कुत्ता खून से लथपथ था। उसे छर्रे लगे हुए थे। वे उसे अस्पताल ले गए। उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जाती है। पुलिस आज कुत्ते का मेडिकल कराएगा। वहां रहने वाले किसी आगा खान के युवक ने कुत्ते को गोली मारी थी। वह घटना के बाद से फरार हो गए।
24 घंटे बाद की शिकायत
पुलिस के अनुसार मामला 31 मार्च की शाम की है, लेकिन पुलिस को घटना की सूचना गुरुवार रात मिली। पुलिस ने प्रभांशु रंजन शुक्ला की शिकायत पर आगा खान को 429 के तहत 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी बनाया है। हालांकि अभी आगा की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है
घर में घुसने के कारण गोली मारी
इधर पुलिस का कहना है कि इलाके के लोग आवारा कुत्तों से परेशान है। पूछताछ में सामने आया कि कुत्ता घर में घुस गया था। वहां पर बिल्लियों के बच्चे थे। ऐसे में शायद उसी के चलते युवक ने एयर गन से फायर कर दिया हो, हालांकि आगा खान के पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।