सागर के जंगल में तेंदुआ: रतौना की लाल पहाड़ी पर तीन शावकों के साथ दिखा तेंदुआ, रेस्क्यू करने वन अमला पहुंचा

सागर के जंगल में तेंदुआ: रतौना की लाल पहाड़ी पर तीन शावकों के साथ दिखा तेंदुआ, रेस्क्यू करने वन अमला पहुंचा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रतौना की लाल पहाड़ी पर बैठा दिखा तेंदुआ।

  • सागर के पास ग्राम रतौना स्थित लाल पहाड़ी का मामला
  • ग्रामीणों ने तेंदुआ देख वन विभाग को सूचना दी

शहर से सटे रतौना में लाल पहाड़ी पर तीन शावकों के साथ तेंदुआ देखा गया। तेंदुआ देख ग्रामीणों ने तुरंत मामले की सूचना वन विभाग को दी। खबर मिलते ही वन विभाग की टीम ग्राम में पहुंची और तेंदुए की तलाश शुरू की। दरअसल, गुरुवार को रतौना के ग्रामीणों ने लाल पहाड़ी पर तेंदुए को बैठे हुए देखा। उसके साथ तीन शावक भी थे। ग्रामीणों ने तेंदुुए की दूर से फोटो भी खींची। साथ ही मामले की खबर वन विभाग को दी। खबर मिलते ही शुक्रवार सुबह दक्षिण वन मंडल की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। दस सदस्यीय टीम ने ग्रामीणों से मामले में पूछताछ की और रतौना के जंगल में तेंदुए की तलाश शुरू की गई।

रतौना में ग्रामीणों से मामले की जानकारी लेती वन विभाग की टीम।

रतौना में ग्रामीणों से मामले की जानकारी लेती वन विभाग की टीम।

रेस्क्यू टीम में वन विभाग के ओपी मिश्रा, हीरालाल यादव, चंद्रप्रकाश सिंह आदि तेंदुए की तलाश कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण भी जंगल में हांका लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि तेंदुआ होने की सूचना पर ग्रामीणों ने पहाड़ी के पास पहुंचकर शोर मचाया था। इस दौरान भी तेंंदुआ लोगों को नजर आया है। हालांकि वन विभाग की टीमें तेंदुए की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link