रफ्तार ने छीनी तीन जिंदगी: फसल काटने खेत जा रहे बाइक सवार किसानों को कार ने मारी टक्कर, महिला समेत तीन की मौत

रफ्तार ने छीनी तीन जिंदगी: फसल काटने खेत जा रहे बाइक सवार किसानों को कार ने मारी टक्कर, महिला समेत तीन की मौत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Bike Colliding Farmers Going To Harvest, Car Collided With Car, Three Dead Along With Woman

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घटनास्थल पर घायल पड़ा किसान, लोगोंं की लगी भीड़।

  • टीकमगढ़-जतारा मार्ग पर हुआ हादसा, अस्पताल में तीनों घायलों की मौत हो गई

टीकमगढ़-जतारा मार्ग पर बाइक सवार किसानों को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार महिला समेत तीन किसानों की मौत हो गई। घटनाक्रम शुक्रवार सुबह का बताया जा रहा है। सूचना के अनुसार जगदीश साहू (47), धनीराम साहू (40) और सुखबती साहू (48) निवासी हरपुरा सुबह करीब 8 बजे अपने घर से खेत में फसल काटने के लिए बाइक से निकले थे। तीनों बाइक से खेत जा रहे थे। तभी ह्रदय नगर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों किसान उछलकर सड़क पर जा गिरे।

घटना में सुखबती, धनीराम और जगदीश गंभीर घायल हुए। घटनाक्रम देख ग्रामीण व राहगीर मौके पर पहुंचे। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। तुरंत घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शवों का पंचनामा बनाया। वहीं कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी नहीं लग सकी है। ग्राम के संरपच रघुवीर सिंह घोष ने बताया कि शुक्रवार को टीकमगढ़-जतारा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। उक्त वाहन चालक मौके से भाग गया। वहीं बाइक पर सवार महिला व दो पुरुष गंभीर घायल हुए, जिनकी अस्पताल में मौत हो गई।

खबरें और भी हैं…



Source link