लुटेरी दुल्हनों से रहिए सावधान, 8 लाख के गहने, 7 लाख कैश लेकर फरार, लूट के लिए अपना रहीं ये तरीके

लुटेरी दुल्हनों से रहिए सावधान, 8 लाख के गहने, 7 लाख कैश लेकर फरार, लूट के लिए अपना रहीं ये तरीके


शादी के नाम पर दो बहनों ने एक परिवार को लाखों से लूट लिया. (सांकेतिक तस्वीर)

आजकल मध्य प्रदेश में लुटेरी दुल्हनों का खौफ है. ये लड़कियां पूरी प्लानिंग के साथ परिवारों को निशाना बनाती हैं. इस मामले में उज्जैन की दो बहनें 8 लाख रुपए के गहने और 7 लाख कैश लेकर फरार हो गईं.

ग्वालियर. लुटेरी दुल्हनों से शादी कर एक परिवार 15 लाख से लुट गया. उज्जैन की दोनों बहनों ने पूरी प्लानिंग के साथ परिवार को निशाना बनाया और मौका देखकर 8 लाख रुपए के गहने और 7 लाख कैश लेकर फरार हो गईं. दोनों की शादी ग्वालियर के कपड़ा व्यवसायी से तीन महीने पहले ही हुई थी. बिलौआ थाना पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.

पुलिस ने बताया कि बिलौआ थाना क्षेत्र में रहने वाले नागेन्द्र जैन कपड़े का कारोबार करते हैं. उन्होंने अपने दोनों भाइयों दीपक और सुमित की शादी उज्जैन की नंदिनी मित्तल और रिंकी मित्तल से दिसबंर 2020 में कराई. लड़कियों के परिवार में केवल उनके भाई संदीप मित्तल और आकाश मित्तल का होना बताया गया. इन लड़कियों का रिश्ता समाज के ही बाबूलाल जैन ने तय कराया. नागेंद्र ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद नंदनी और रिंकी करीब 20 दिन तक ससुराल रहीं, बाद में मायके चली गईं.









Source link