कार्लोस ब्रेथवेट ने लगातार चार गेंदों पर चार छक्के लगाकर वेस्टइंडीज को बनाया था वर्ल्ड चैंपियन.(फाइल फोटो)
On This Day: 2016 में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) फाइनल के आखिरी ओवर में कार्लोस ब्रेथवेट ने ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की गेंदों पर लगातार 4 छक्के जड़कर टीम को खिताब दिला दिया था.
चार छक्कों ने ऐसे बदला मैच
2016 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में कैरेबियाई टीम 156 रन का पीछा कर रही थी. वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रन चाहिए थे और हाथ में सिर्फ चार विकेट बचे थे. क्रीज पर ब्रेथवेट और मार्लोन सैमुअल्स मौजूद थे.आखिरी ओवर फेंकने के लिए अटैक पर बेन स्टोक्स आए, जो मैच का पासा पलट सकते थे. मगर उनके ओवर की शुरुआती चार गेंदों पर ही ब्रेथवेट ने लगातार चार छक्के जड़कर अपनी टीम को खिताब दिला दिया. ब्रेथवेट ने 10 गेंदों पर नाबाद 34 रन जड़े थे. वहीं सैमुअल्स ने नाबाद 85 रनों की पारी खेली थी.
महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी. (AP Photo)
महिला टीम ने एकतरफा खिताब जीता
इससे पहले कैरेबियाई महिला टीम ने भी एकतरफा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता था. महिला वर्ल्ड कप के इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और कप्तान मेग लेनिंग और इलिस विलेनी दोनों के अर्धशतक की बदौलत 5 विकेट खोकर 148 रन बनाए. जवाब में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी बेहद लाजवाब रही. पहले विकेट के लिए कैरेबियाई कप्तान स्टेफनी टेलर (59) और हेले मैथ्यूज (66) के बीच 120 रनों की साझेदारी हुई. दोनों बल्लेबाजों ने टीम की बुनियाद शानदार रखी। वेस्टइंडीज ने यह मैच 8 विकेट और 3 गेंद रहते जीता.