दोस्ती में मिला धोखा: दंपती ने होटल मैनेजर को ब्यूटी पार्लर में पार्टनर बनाने का सपना दिखाकर लिए 14 लाख रुपए, फिर दे दिया बाउंस चेक

दोस्ती में मिला धोखा: दंपती ने होटल मैनेजर को ब्यूटी पार्लर में पार्टनर बनाने का सपना दिखाकर लिए 14 लाख रुपए, फिर दे दिया बाउंस चेक


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पड़ाव थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी दंपती फिलहाल नहीं पकड़े गए हैं।

  • घटना पड़ाव थाना स्थित एक होटल की
  • पड़ाव थाना पुलिस ने दंपती के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी का केस

ब्यूटी पार्लर में पार्टनर बनाने और ज्यादा मुनाफा की बात कहकर दंपती ने होटल मैनेजर से 14 लाख रुपए ठग लिए। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित एक होटल की है। इसके बाद न तो दंपती ने पार्लर में पार्टनर बनाया और न ही रुपए लौटाए। दबाव डालने पर चेक दे दिया, लेकिन वह भी बैंक में बाउंस हो गया। होटल मैनेजर ने दंपती के खिलाफ पड़ाव थाने में शिकायत की थी। जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कैलास विहार पटेल नगर निवासी सुरिन्दर राजपाल पुत्र केसी राजपाल होटल मैनेजर हैं। वह बस स्टैंड के पास एक होटल में पदस्थ हैं। उनकी दोस्ती समाधिया कॉलोनी निवासी किशन उदवानी पुत्र लालचंद उदवानी से है। किशन व उसकी पत्नी मानसी वूमन केयर ब्यूटी पॉर्लर का संचालन करते हैं। वर्ष 2015 में किशन व उसकी पत्नी मानसी मैनेजर के घर आए। बताया कि उन्हें अपने ब्यूटी पॉर्लर का रेनोवेशन और नई मशीनें लाना है। उनका विचार लग्जरी ब्यूटी पार्लर बनाने का है। इसमें 20 से 25 लाख रुपए की जरूरत है। यदि वह मदद करता है, तो उसे वह 50 फीसदी का पार्टनर बनाएंगे। बातों में आकर होटल मैनेजर ने उन्हें 14 लाख रुपए दे दिए।

रुपए लेने के बाद बदल गया व्यवहार

रुपए देने के एक माह बाद ही उनका व्यवहार बदल गया। व्यवसाय में पार्टनर ना बनाते हुए जल्द पैसे देने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह चक्कर लगवाते रहे। जब दबाव बनाया, तो आरोपियों ने उन्हें चेक दे दिया। जब चेक बैंक में लगाया, तो बाउंस हो गया। इसके बाद ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने बताया कि दोस्त की मदद करने और साझेदारी के लिए उन्होंने 8 लाख रुपए का होम लोन निकाला था, जिसकी किश्तें वह पटा रहे हैं। जब वह परेशान हो गए, तो इसकी शिकायत पुलिस से की।

खबरें और भी हैं…



Source link