- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Police Personnel Throw Boiling Tea At Kazi Camp, Women Also Throw Stones From Roof, Police Also Accuse Women And Children Of Assault
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
काजी कैंप में नाइट कर्फ्यू में दुकान बंद कराने पहुंची पुलिस पर हमला। तीन पुलिस कर्मी घायल। पुलिस कर्मियों पर भी महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट का आरोप।
- पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, मुख्य आरोपी जाहिर समेत 9 लोग गिरफ्तार
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के काजी कैंप इलाके में शनिवार रात नाइट कर्फ्यू में दुकान बंद कराने पहुंची पुलिस पर चाय दुकान संचालक और उसके सहयोगियों ने हमला कर दिया। महिलाओं ने भी पुलिसकर्मियों के ऊपर छत से पत्थर फेंके। इस घटना में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी जाहिर समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरी तरफ आरोपी के परिजनों ने भी पुलिस पर घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को शनिवार रात 10.45 बजे काजी कैंप गली नंबर 4 में चाय की दुकान खुली हाेने की सूचना मिली थी। यहां पर जाहिर नाम का शख्स अपने घर के नीचे चाय की दुकान चलाता है। एएसआई अरविंद जाटव, प्रधान आरक्षक लोकेन्द्र जोशी और एसआई संजय दुबे दुकान बंद कराने पहुंचे। यहां पर 15 से 16 लोग एकत्रित थे। अरविंद जाटव ने दुकान बंद करने को कहा। इस बात पर गुस्साए दुकान मालिक जाहिर के बेटे सावेज ने उनके ऊपर गर्म चाय की केटली उड़े दी। इसके बाद जाहिर ने भी चाय भरा गिलास अरविंद के ऊपर फेंक कर मारा। इससे जाटव का सीधा हाथ जल गया। इस बीच चाय की दुकान पर बैठे 15 से 16 लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी। जिससे लोकेंद्र जोशी के नीचे गिरने से उनके घुटने में चोट आ गई। मौका पाकर पुलिस कर्मियों ने थाने से मदद मांगी। थाने से पुलिसकर्मी के मौके पर पहुंचने से पहले ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए और कुछ दुकान का शटर बंद कर अंदर घुस गए। इस बीच महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर घर की छत से पत्थर फेंकने शुरू कर दिया। पत्थर आरक्षक सुजान मीणा घायल हो गए। तभी वरिष्ठ अधिकारी और टीला थाना, गौतम नगर थाना से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रक किया। पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज की है। इसमें से जाहिर समेत 8 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
महिलाओं और बच्चों से मारपीट का आरोप
इस मामले में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियों वायरल हो रहे है। इसमें महिला और बच्चे रोते दिख रहे है। एक महिला गले में चोट का निशान दिखा रही है। वहीं एक बच्ची भी के पैर में भी चोट लगी दिख रही है। इस वीडियों में आरोप लगाया जा रहा है कि महिलाओं और बच्चों को पुलिस कर्मी ने मारपीट और तोड़ा फोड़ी की है।