मप्र के सपा-बसपा नेताओं को यूपी पंचायत चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. (सांकेतिक तस्वीर)
UP पंचायत चुनाव: SP-BSP के मध्य प्रदेश के नेता उत्तर प्रदेश जा रहे हैं. वहां वे अपने नए-पुराने रिश्तेदारों से मिलेंगे. दोनों पार्टियों के नेता रिश्तेदारों से मिलकर माहौल अपने पक्ष में बनाएंगे.
दरअसल, उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव हैं. प्रदेश की कई सीमाएं मध्य प्रदेश से लगी हुई हैं. ऐसे में नेताओं की दोनों प्रदेशों में रिश्तेदारी होना आम बात है. इसकी के मद्देनजर मध्य प्रदेश के नेताओं से कहा गया है कि वे उत्तर प्रदेश के रिश्तेदारों से संपर्क बनाएं और पूरा माहौल पार्टी के पक्ष में बनाएं.
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने अपने झांसी मंडल के कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल ओरछा चुना था. इसका उद्देश्य भी यहां के नेताओं को संदेश देना था कि पंचायत चुनावों के लिए तैयार हो जाएं. क्योंकि, दोनों पार्टियों का जनाधार उत्तर प्रदेश में खो गया है और इसके लिए ये पंचायत चुनाव बहुत अहम हैं.