IPL 2021: आकाश चोपड़ा ने केकेआर का प्लेइंग-11 चुना, टॉप-5 में कप्तान मोर्गन ही इकलौते विदेशी खिलाड़ी

IPL 2021: आकाश चोपड़ा ने केकेआर का प्लेइंग-11 चुना, टॉप-5 में कप्तान मोर्गन ही इकलौते विदेशी खिलाड़ी


नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 9 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल के 14वें सीजन(IPL 14) के लिए तैयारी शुरू कर दी है. टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों का क्वारैंटाइन पीरियड पूरा हो चुका है और वो मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं. इस सीजन में केकेआर की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है. टीम के पास अनुभवी के साथ युवा खिलाड़ी भी मौजूद हैं. वहीं, किसी भी विरोधी टीम को चुनौती देने के लिए केकेआर के पास विदेशी खिलाड़ियों का अच्छा पूल है. इस बीच, पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा(Aakash Chopra) ने इस आईपीएल में केकेआर के लिए आदर्श प्लेइंग-11 चुना है. उन्होंने इसका एक वीडियो यू-ट्यूब पर शेयर किया है.

आकाश के मुताबिक, इस सीजन में केकेआर को दो भारतीय बल्लेबाजों को ओपनिंग स्लॉट में रखना चाहिए. वहीं, उन्होंने कप्तान ऑयन मोर्गन को छोड़कर टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में किसी विदेशी को जगह नहीं दी है. आकाश ने कहा कि केकेआर को राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए. तीन नंबर पर नीतीश राणा, चार नंबर पर मोर्गन और पांच नंबर पर दिनेश कार्तिक को खेलना चाहिए. छठे स्थान पर उन्होंने आंद्रे रसेल को रखने की बात कही है.

कमिंस को 7 नंबर पर खिलाने से टीम चार और गेंदबाज खिला सकती है: आकाश उन्होंने आगे कहा कि इससे ये सवाल खड़ा होगा कि फिर नंबर-7 पर कौन बल्लेबाजी करेगा?. इस पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि केकेआर पैट कमिंस को यहां खिला सकती है. इसके लिए उन्होंने ये दलील दी कि कमिंस पिछले आईपीएल में निचले क्रम में कुछ अच्छी पारियां खेल चुके हैं. अगर केकेआर कमिंस को इस नंबर पर खिलाती है, तो टीम के पास उनके अलावा चार विशुद्ध गेंदबाज और होंगे. इसमें मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और प्रसिद्ध कृष्णा को रख सकते हैं.

इसे भी पढ़ें, IPL में सबसे ज्यादा सिक्स: टॉप-5 में तीन तो कप्तान ही शामिल, क्रिस गेल हैं बेमिसाल

कोरोना के खतरे के बीच मुंबई में ही होंगे IPL मैच, BCCI ने कहा-इतने कम समय में बायो-बबल संभव नहीं

आकाश ने आगे कहा कि टीम मैनेजमेंट चौथे विदेशी खिलाड़ी के तौर पर लॉकी फर्ग्युसन या सुनील नरेन और शाकिब उल हसन में से किसी एक को प्लेइंग-11 में जगह दे सकती है. हालांकि, ये फैसला टीम को पिच देखने के बाद करना चाहिए. अगर पिच तेज गेंदबाजों की मददगार लगती है तो आप फर्ग्युसन को खिला सकते हैं. नहीं तो, सुनील नरेन या शाकिब उल हसन खेल सकते हैं. इसके अलावा कुलदीप यादव भी एक विकल्प हो सकते हैं.

नरेन को भी टीम से बाहर रखने के लिए केकेआर को तैयार रहना चाहिए
चोपड़ा ने केकेआर को सलाह दी कि उन्हें सुनील नरेन को कुछ मैच में बाहर बैठने के बारे में भी सोचना चाहिए. मैं ये मानता हूं कि वो बड़े खिलाड़ी हैं, लेकिन जब से उनके एक्शन को लेकर सवाल उठे हैं. उनकी गेंदबाजी में वो धार नजर नहीं आ रही है. केकेआर इस सीजन का पहला मैच 11 अप्रैल को चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी.

आकाश चोपड़ा का प्रस्तावित केकेआर प्लेइंग-11: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, ऑयन मोर्गन(कप्तान), दिनेश कार्तिक(विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा, सुनील नरेन और कुलदीप यादव.





Source link