- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Minister Of State Bhadauria Said Follow The Rules Of The Rescue Of Corona In The District, Additional Chief Secretary Malay Srivastava Prepares For The Rescue From Kovid
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रोको-टोको अभियान से पहले अफसरों की बैठक हुई।
- समीक्षा बैठक में जिलेभर के अधिकारी हुए शामिल
- जिले में नियमों के पालन कराए जाने पर दिया जाेर
रोको – टोको अभियान लगातार चलाया जाए। मास्क पहनने लोगों को प्रेरित करें। मास्क न लगाने वालों पर सख्ती की बरतें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं। भविष्य की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए हमें बेहतर पुख्ता इंतजाम करने होंगे। यह निर्देश प्रदेश के नगरीय आवास एवं विकास विभाग के राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने कोरोना से बचाव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में दिए। यह बैठक में विशेष तौर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं भिंड जिले के प्रभारी सचिव मलय श्रीवास्तव भी मौजूद थे। यह बैठक जिला पंचायत सभागार कक्ष में रविवार की शाम को आयोजित की गई। ।
राज्य मंत्री भदौरिया ने बैठक में कहा कि महाराष्ट्र, दिल्ली गुजरात सहित से आने वाले लोगों की जांच होनी चाहिए। ऐसे लोगों के टेस्ट कराए जाएं। वहीं बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं भिण्ड जिले के प्रभारी सचिव श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशेषकर शहरी क्षेत्र में कोविड के मरीज निकल रहे हैं। इसलिये हॉट्स्पाट से आने वाले लोगों का कोविड टेस्ट अनिवार्य रूप से किया जाये। जो लोग ट्रेवल हिस्ट्री करके आ रहे हैं वे नजदीकी स्वास्थ केंद्र पर पहुंच कर स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराएं। उन्होंने कहां की बाहर से आ रहे व्यक्तियों को चिन्हित करें और होम क्वारंटाइन भी करें।
हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की उपलब्धता हो पर्याप्त
उन्होंने कहा कि जिले में अभी 120 बेड उपलब्ध हैं। जिले में पर्याप्त ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। कोरोना को देखते हुए किसी भी कार्य में कोताही न बरतें। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मार्केट आदि स्थानों पर होर्डिंग लगवाए जिसमें मेरा मास्क मेरी सुरक्षा इस प्रकार के नारे आदि लिखवायें।
कोरोना नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाएं
उन्होंने कहा प्रशासन, समाजिक संस्था, आमजन मिलकर इस संक्रमण को रोकने जन जागरुकता लायें एवं अभियान चला कर लोगों को मास्क पहनने, सोशल डिसटेंसिंग का पालन करने प्रेरित करें, उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगायें। अनुभाग स्तर पर, थाना स्तर पर, पंचायत स्तर पर, रोको टोको अभियान चलाये तथा लापरवाह लोगों पर जुर्माना भी करें।
चंबल कमिश्नर ने कहा- होम आइसोलेशन होने वाले व्यक्तियों की वीडियो कॉलिंग से चिकित्सक करें बातचीत
चंबल कमिश्नर आशीष सक्सेना ने बैठक में कहा कि होम आइसोलेशन वाले व्यक्तियों से दिन में दो बार डॉक्टर वीडियो कॉलिंग से चर्चा करें। ज्यादा पढे़ लिखे लोग हैं उन्हें वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लें। जिले के समस्त पटवारी, पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एएनएम, कोतवार को रजिस्टर संधारित करना होगा। यह लोग ऐसे लोगों की निगरानी रखें जो बाहर से आता है। बाहर से आने वाले का कोविड टेस्ट कराना और उसे 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन रहने की सलाह दें। बैठक में कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने कोविड से बचाव की तैयारियों के बारे में बताया। इस अवसर पर आईजी चंबल रेंज मनोज शर्मा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, एडीएम भिण्ड प्रवीण कुमार फूलपगारें, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जेके जैन सहित कई अधिकारी मौजूद थे।