रतलाम25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- अपील – जरूरत होने पर ही घरों से बाहर निकलें
जिले में 4 दिन से लगातार 10 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। यदि संक्रमण की दर ऐसी ही रहती है, तो अगस्त महीने के अंत तक कोरोना पॉजिटिव 700 के पार पहुंचने का की आशंका बनी हुई है। 24 दिन में 200 से 400 हो गए मरीज : इधर, शहर में कोरोना के मरीज दोगुना होने की दर भी चौंकाने वाली है। 9 जुलाई को पॉजिटिव 200 के पार, 20 जुलाई को 300 के पार व 1 अगस्त को 400 के पार पहुंच गए थे। सिर्फ 24 दिन के अंतराल में ही कोरोना पॉजिटिव 200 से 400 हो गए, यानी दोगुना। जिले में कोरोना का पहला मरीज 11 अप्रैल को मिला था। इसके बाद लगातार मरीज मिलते गए। जुलाई के महीने में सबसे ज्यादा 241 मरीज मिले हैं, हालांकि, राहत की बात ये हैं कि संक्रमण की दर 99% ही रही। जबकि, जून के महीने में संक्रमण की दर 426% रही थी।
मरीजों का मिलना अच्छी बात है। इससे संक्रमण के बारे में पता चलता है। कोरोना यदि हो भी जाए तो छुपाने की बजाए सीधे फीवर क्लिनिक में पहुंचें। वहां जांच होगी, बेहतर इलाज मिल सकेगा।
डॉ. प्रमोद प्रजापति, नोडल अधिकारी, कोविड-19
0