दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर ट्रेन हादसा टला: शराब के नशे में ट्रक चालक ने रेलवे ट्रैक पर घुसाया ट्रक, अप-डाउन ट्रैक पर आ रहीं दो यात्री ट्रेनों को गैगमैन ने दौड़कर रूकवाया

दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर ट्रेन हादसा टला: शराब के नशे में ट्रक चालक ने रेलवे ट्रैक पर घुसाया ट्रक, अप-डाउन ट्रैक पर आ रहीं दो यात्री ट्रेनों को गैगमैन ने दौड़कर रूकवाया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Drunk Truck Driver Rammed Truck On Railway Track, Gagman Stopped Two Passenger Trains Coming On Up down Track

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेलवे ट्रैक पर घुसा ट्रक, मौके पर लगी लोगों की भीड़। 

  • बीना की घटना, ट्रक चालक को हिरासत में लिया, एक घंटे बंद रहा दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक

दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर सुबह करीब 7.15 बजे एक ट्रक चालक ने नशे की हालत में ट्रक को रेलवे ट्रैक में घुसा दिया। इसी दौरान अप-डाउन ट्रैक पर यात्री गाड़ियां आ रही थीं। ट्रैक पर फंसे ट्रक को देख दो गैगमैनों ने दोनों ओर अलग-अलग दिशाओं में दौड़ते हुए ट्रेनों को रूकवाया।

गैगमैनों की सक्रियता से बड़ा हादसा होने से टल गया। घटनाक्रम के दौरान रेलवे ट्रैक पर करीब 1 घंटे तक रेल यातायात बंद रहा। वहीं मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक को रेलवे ट्रैक से बाहर निकलवाया। इसके बाद ट्रैक पर रेल यातायात शुरू हुआ। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रक को जब्त कर ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।

घटनाक्रम के दौरान रेलवे ट्रैक पर लगी भीड़, मशीन से ट्रक निकालते हुए।

घटनाक्रम के दौरान रेलवे ट्रैक पर लगी भीड़, मशीन से ट्रक निकालते हुए।

हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रैक पर फंसे ट्रक को निकाला

सूचना के अनुसार सोमवार को ट्रक क्रमांक (एमपी 15 जी 26 86) सागर की ओर से आ रहा था। इसी दौरान चालक हीरालाल पटेल निवासी तिलक गंज ने सुबह 7:17 बजे नशे की हालत में ट्रक चलाते हुए पुराने झांसी गेट के पास से रेलवे ट्रैक पर घुसा दिया। उसी दौरान अप लाइन से कुशीनगर एक्सप्रेस और डाउन लाइन पर सुल्तानपुर एक्सप्रेस आ रही थी।

ट्रैक पर दूर से ट्रेनों को देखकर रेलवे ट्रैक पर मौजूद गैगमैन महेश व नंदकिशोर ने दोनों अलग-अलग दिशाओं में भागते हुए लाल झंडी दिखाकर ट्रेनों को करीब 300-300 मीटर दूरी पर रूकवाया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं घटना की जानकारी लगते ही एडीईएन अरविंद कुमार अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। तुरंत ट्रक को हाइड्रा मशीन की मदद से सुबह 8.16 बजे तक ट्रक को रेलवे ट्रैक से बाहर निकाला गया। फिर कहीं जाकर रेल यातायात शुरू हुआ।

ट्रक चालक हीरालाल को हिरासत में लेकर पूछताछ करती आरपीएफ।

ट्रक चालक हीरालाल को हिरासत में लेकर पूछताछ करती आरपीएफ।

50 मिनट तक खड़ी रही ट्रेनें

इस दौरान कुशीनगर एक्सप्रेस एवं सुल्तानपुर एक्सप्रेस करीब 50-50 मिनट रेलवे ट्रैक पर दोनों तरफ खड़ी रही। इसके अलावा साबरमती एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेन अभी प्रभावित हुई है। ट्रेनों के खड़े होने से यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं घटना की सूचना लगते ही शहर से बड़ी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। जिन्हें हटाने के लिए आरपीएफ एवं जीआरपी को बड़ी मशक्कत करना पड़ी थी।

खबरें और भी हैं…



Source link