- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Fines On Every Person Without Seeing Masks, Hotel shops Sealed For Violation Of Rules, Then Home Isolates Will Be On The Eye, Patients … Suspense On The Content Area
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कलेक्टर अनय द्विवेद्वी ने सोमवार को हुई टीएल बैठक में अफसरों को दिए निर्देश
- – ये निर्देश कलेक्टर अनय द्विवेद्वी ने सोमवार को हुई टीएल बैठक में अफसरों को दिए
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सोमवार से सख्ती बरतने के निर्देश कलेक्टर अनय द्विवेद्वी ने अफसरों को दिए हैं। टीएल बैठक में उन्होंने कहा कि बिना मास्क पहने हर व्यक्ति पर जुर्माना लगाएं। रोजाना हो रही चालानी कार्रवाई में इजाफा हो। होटल, दुकानों व गुमटियों पर झुंड बनाकर बैठने वाले लोगों पर भी जुर्माना लगाएं, ऐसी संस्थानों को सील किया जाए। देखा गया है कि कोरोना संक्रमण का प्रभाव बढ़ता जा रहा हैं। कलेक्टर ने राजस्व, स्वास्थ्य, पंचायत व पुलिस विभाग के अफसरों से कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी सख्ती बढ़ाएं। गांवों में लोग बिना मास्क घुम रहे हैं। कई गांव ऐसे है जहां साप्ताहिक हाट लगते हैं। ऐसे ग्रामीण व अन्य नगरीय क्षेत्रों में सख्ती बरतना जरूरी हैं। बैठक में जिपं सीईओ नंदा भलावे, एसडीएम ममता खेड़े सहित राजस्व तथा सभी विभागों के जिला एवं नोडल अधिकारी मौजूद थे।
– होम आइसोलेट मरीजों पर रखी जाएगी निगरानी
इधर, संक्रमण की मुख्य वजह संक्रमित व्यक्ति का घरों से बाहर निकलना भी हैं। होम आइसोलेट लोगों पर निगरानी रखे जाने के लिए स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की टीमों का गठन किया जाएगा। ये टीमें होम आइसोलेट संक्रमित मरीज के घर के बाहर नोटिस चस्पा करेंगी। जिससे रहवासी सतर्क रहेंगे कि उक्त परिवार में कोई सदस्य कोरोना संक्रमित हैं। इसके लिए रोजाना दिन भी तीन बार टीमें घर जाकर देखी कि संक्रमित व्यक्ति आइसोलेट है या नहीं।
– ये जरूरी है : कंटेंटमेंट एरिया पर सस्पेंस
कंटेंटमेंट एरिया बनाएं जाने को लेकर प्रशासन ने कोई पहल नहीं की हैं। ना ही बाहरी लोगों को होम क्वारेंटाइन किए जाने को लेकर कोई निर्देश। सोमवार की बैठक में कलेक्टर द्वारा सिर्फ बिना मास्क पहने लोगों पर कार्रवाई बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि संक्रमण के प्रभाव को रोकने संक्रमित क्षेत्र में कंटेंटमेंट एरिया बनाना जरूरी हैं।
– कोरोना मामलों पर एक नजर
एक दिन पहले रविवार की बात करें तो जिले में 25 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इस तरह जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 174 हो गई है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया जिले में अब कुल 2901 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है व 85788 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी हैं।