- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Guna
- Vaccination Could Not Be Done Throughout The Day Even After The Increase In The Number Of Active Patients, Expected To Resume From Tuesday
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुरैना जिला चिकित्सालय में बंद टीकाकरण केंद्र एवं उस पर चस्पा वैक्सीन खत्म होने का नोटिस।
मुरैना में वैक्सीन खत्म हो गई है जिसकी वजह से सोमवार को पूरे जिले में वैक्सीनेशन नहीं हुआ। टीकाकरण केंद्रों पर लोग कोरोना का टीका लगवाने आ रहे हैं लेकिन उनको नाराज होगा वापस लौटना पड़ रहा है। मुरैना में एक्टिव कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। मुरैना जिला कोरोना के टीकाकरण के मामले में पिछड़ता जा रहा है। शनिवार को वैक्सीन कम पड़ गई तथा शाम 4 बजे टीकाकरण को रोकना पड़ा उसके बाद रविवार शाम वैक्सीन पूरी तरह खत्म हो गई जिसके कारण सोमवार को पूरे दिन टीकाकरण नहीं हो सका। जिले में एक तरफ लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं वहीं दूसरी तरफ टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरूकता का पूरी तरह अभाव है। पुलिस प्रशासन चालानी कार्रवाई करके इस मामले में खानापूर्ति कर रहा है वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन पूरे शहर में रिक्शे पर अनाउंसमेंट करवा कर तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजकर लोगों में जागरूकता लाने की कोशिश कर रहा है। टीकाकरण के लिए जिला चिकित्सालय पर प्रतिदिन 500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन 300 तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन 150 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
मुरैना जिला चिकित्सालय में सूना पड़ा टीकाकरण केंद्र।
जैसे-जैसे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है वैसे-वैसे टीकाकरण केंद्रों की संख्या घट रही है। मुरैना में पहले 38 टीकाकरण केंद्र से जो अब घटकर 31 रह गए। वैक्सीन खत्म होने के कारणों की जानकारी जब जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय गोयल से लेना चाही तो उनका मोबाइल बंद मिला।
जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुभव माहेश्वरी ने बताया कि वैक्सीन खत्म हो गई है जिसकी वजह से आज वैक्सीनेशन नहीं हो पाया। आज शाम तक वैक्सीन आ जाएगी तो कल से शुरू हो जाएगा।