सरकार यहां से बड़ रहा संक्रमण: हमीदिया में फ्लू क्लीनिक और नॉन कोविड के रजिस्ट्रेशन के लिए एक ही गेट से एंट्री, पर्चा बनाने लाइन भी लग रही अगल-बगल, सोशल डिस्टेसिंग के इंतजाम भी नहीं

सरकार यहां से बड़ रहा संक्रमण: हमीदिया में फ्लू क्लीनिक और नॉन कोविड के रजिस्ट्रेशन के लिए एक ही गेट से एंट्री, पर्चा बनाने लाइन भी लग रही अगल-बगल, सोशल डिस्टेसिंग के इंतजाम भी नहीं



  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • The Entrance To The Registration Center Of Kovid And Non Kovid At Hamidia’s Flu Clinic Is Not The Same, Even Social Distancing Arrangements

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • यह स्थिति तब जब फ्लू क्लीनिक पर टेस्ट कराने आने वालों में 50 प्रतिशत से ज्यादा निकल रहे संक्रमित

मध्यप्रदेश में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। राजधानी में ही प्रतिदिन 500 से ऊपर मामले आ रहे है। सरकार लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रही है। वहीं, हमीदिया में कोरोना संदिग्ध के लिए फ्लू क्लीनिक और नॉन कोविड के ओपीडी रजिस्ट्रेशन के लिए एक ही बिल्डिंग में केंद्र बना दिया गया है। यहां पर उनके आने-जाने का प्रवेश गेट भी एक ही है। अंदर कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए लाइन और नॉन कोविड के लिए ओपीडी पर्चा बनाने की लाइन भी अगल बगल ही लग रही है। लोग भी एक दूसरे से सट कर बैठ रहे है। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो रहा है। खास बात तो यह है कि हमीदिया के फ्लू क्लीनिक पर जांच कराने आने वाले 50 प्रतिशत से अधिक लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आ रहे है। इसके बावजूद यहां पर कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। लोगों की भीड़ के कारण फ्लू क्लीनिक का प्रबंधन करना भी मुश्किल हो रहा है। उनके द्वारा लगातार स्टाफ की मांग करने के बावजूद प्रबंधन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।

हमीदिया फ्लू क्लीनिक पर रैपिड जांच कराने आने वाले लोग और पॉजिटिव की संख्या

तारीख कुल जांच पॉजिटिव
1 अप्रैल 194 100
31 मार्च 145 77
30 मार्च 146 70
29 मार्च 106 60
28 मार्च 93 35
27 मार्च 117 49
26 मार्च 122 52
25 मार्च 143 75

जिम्मेदारों को पता ही नहीं

“कोविड संदिग्ध और नॉन कोविड मरीज के लिए एंट्री अलग-अलग है। फिर भी आप बता रहे है तो हम दिखवा लेते है। ”।- डॉ. जितेन शुक्ला, डीन, गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल

खबरें और भी हैं…



Source link