छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में घायल जवान से बातचीत: हमले की खबर मिलते ही मां की तबीयत बिगड़ी, जवान बोला- आप चिंता मत करो, मैं ठीक हूं

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में घायल जवान से बातचीत: हमले की खबर मिलते ही मां की तबीयत बिगड़ी, जवान बोला- आप चिंता मत करो, मैं ठीक हूं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Treatment Is Going On In The Camp In The Forest, I Am Fine, Fellow Soldier Is Missing, Who Is Being Searched By Drone

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घर के बाहर जमा जवान के परिजन। इनसेट में जवान आबिद खान।

  • बीजापुर में सुरक्षा बल पर हुए नक्सली हमले में सागर के ग्राम परसोरिया निवासी जवान आबिद घायल हैं, परिजन से मोबाइल पर की बात

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों पर हुए नक्सली हमले में सागर के ग्राम परसोरिया निवासी जवान आबिद खान घायल हुआ है। जवान आबिद सीआरपीएफ की 210 कोबरा बटालियन में पदस्थ है। हमले की खबर मिलते ही उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई। आबिद के परिजन सोमवार को छत्तीसगढ़ रवाना होने वाले थे। सागर एसपी अतुल सिंह ने इसकी व्यवस्था भी कराई थी, लेकिन घायल जवान के चाचा मुनीर खान ने भतीजे आबिद से फोन पर संपर्क किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ आने की बात कही, तो घायल जवान ने इनकार कर दिया।

चाचा मुनीर खान ने बताया कि भतीजे आबिद ने कहा- आप लोग यहां मत आओ। कोरोना संक्रमण के चलते किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा। परेशान मत होना। मैं ठीक हूं। जंगल में लगे कैंप में मेरा इलाज चल रहा है। वहीं, एक साथी जवान लापता है, जिसकी तलाश ड्रोन की मदद से की जा रही है। टीमें सर्च ऑपरेशन चलाकर जवान को तलाश रही हैं।

आबिद को पैर व कमर में लगे छर्रे

हमले में घायल सीआरपीएफ जवान आबिद खान को पैर और कमर में छर्रे लगे हैं। वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। परिजन के अनुसार नक्सली हमले में आबिद का साथी जवान शहीद हुआ है। चाचा मुनीर के अनुसार इसके पहले आबिद गुवाहाटी में पदस्थ था। तीन साल गुवाहाटी में रहने के बाद कुछ समय पहले की आबिद बीजापुर में पदस्थ हुआ है।

बेटे से बात करने के बाद आई जान में जान

इधर, हमले की खबर लगते ही जवान आबिद के परिजन घबरा गए। फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उस समय आबिद से संपर्क नहीं हो सका। इसी बीच, आबिद की मां तसरीम बी को मामले की जानकारी लगी। उनकी तबीयत बिगड़ गई। मां तसरीम हाई ब्लड प्रेशर की मरीज हैं। इस पर परिजन ने तुरंत उनका इलाज कराया। बेटे से बात करने के बाद से वह स्वस्थ हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link