- Hindi News
- Local
- Mp
- A Person Under 45 Years Of Age Will Not Have A Kovid Vaccine; Registration Of New Health Care And Front Line Workers Also Closed
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश में 45 साल से कम उम्र के किसी भी व्यक्ति को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। यदि किसी सरकारी या प्राइवेट संस्था ने निर्देश का उल्लंघन किया, तो अफसर पर कार्रवाई होगी। संस्था का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
इतना ही नहीं, अब प्रदेश में फ्रंट लाइन वर्कर या हेल्थ केयर वर्कर का नया पंजीयन भी नहीं होगा। जो पहले पंजीयन हो चुके हैं, उनका कोविन एप के जरिए वैक्सीनेशन कर दिया जाएगा।
सरकार ने साफ कर दिया है कि यदि किसी ने भी 45 साल से कम के व्यक्ति का टीकाकरण किया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। सीएमएचओ को निलंबित कर दिया जाएगा। आदेश अपर संचालक टीकाकरण डॉ. संतोष शुक्ला ने सोमवार को जारी किए हैं।
प्रदेश में हालात खराब
मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 3,399 नए केस मिले हैं। इस दौरान 15 लोगों की मौत भी हो गई। प्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा 22 हजार के पार हो चुका है। पिछले सप्ताह से इस बार डेढ़ गुना ज्यादा केस मिले हैं। ये आंकड़े तब हैं, जब प्रदेश के 12 शहरों में रविवार का लॉकडाउन है। इंदौर, भोपाल और जबलपुर में पिछले तीन रविवार को लॉकडाउन रहा, लेकिन संक्रमण की रफ्तार पर इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा।
सरकार ने जांच रेट भी घटाए
मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना जांच को लेकर राहत प्रदान की। सरकार ने 1200 रुपए में होने वाली कोराेना जांच की दर घटा दी है। अब लोग निजी लैब में 700 रुपए जांच करवा सकेंगे। हालांकि घर से सैंपल कलेक्शन पर पहले की तरह 200 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। यानी घर पर सैंपल देने पर लोगों को कुल 900 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।
सड़कों पर निकले सीएम
मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना को काबू करने के लिए CM शिवराज सिंह चौहान सोमवार शाम 6 बजे भोपाल की सड़कों पर निकले। सबसे पहले आनंद नगर पहुंच कर कहा- अस्पतालों में मरीज बढ़ते जा रहे हैं। हालात बिगड़ रहे हैं। इससे पहले की और हालात बिगड़े, सभी लोग मास्क लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मैं हाथ जोड़ कर कह रहा हूं- मैं लॉकडाउन नहीं लगाना चाहता हूं।