दफ्तर से बाहर निकले निगम अफसर: सराफा बाजार तक रास्ते में ‘बिना मास्क, सोशल डिस्टेंस’ उल्लंघन पर चालान काटे, सराफा व्यवसायी से वसूले 5 हजार

दफ्तर से बाहर निकले निगम अफसर: सराफा बाजार तक रास्ते में ‘बिना मास्क, सोशल डिस्टेंस’ उल्लंघन पर चालान काटे, सराफा व्यवसायी से वसूले 5 हजार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • On The Way To The Bullion Market, Challans Were Deducted For Violations Without ‘mask, Social Distance’, 5 Thousand Recovered From The Bullion Businessman.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा5 घंटे पहले

निगमकर्मी घंटाघर होते हुए सराफा बाजार पहुंचे, बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई की।

  • – टीएल बैठक में कलेक्टर ने दिए थे निर्देश, सड़क पर उतरे निगम कमिश्नर

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच सोमवार शाम निगम अफसरों ने सख्ती दिखाई। दफ्तर से बाहर निकलकर वे घंटाघर चौराहा होते हुए सराफा बाजार पहुंचे। रास्ते में बिना मास्क दिखे लोगों के चालान काटे, वहीं दुकानदारों से जुर्माना वसूला। कार्रवाई के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर एक सराफा व्यवसायी से 5 हजार रूपए तक वसूल किए।
निगम कमिश्नर हिमांशु भट्ट अमले के साथ शाम 5 बजे दफ्तर से निकले, निगम चौराहा से कार्रवाई शुरू की। रास्ते में बिना मास्क मिले लोगों को पकड़ा, फिर चालान काटा और मास्क पहनाकर छोड़ दिया। इसी तरह दुकानदारों को भी समझाइश दी गई। बिना मास्क पहने लोगों से जहां 100-100 रूपए वसूले वहीं दुकानदारों पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया। बता दें कि सुबह टीएल बैठक में कलेक्टर ने अफसरों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे।
– सराफा दुकान पर बैठे मिले ग्राहक, वसूले 5 हजार

सराफा व्यवसायी को सोशल डिस्टेंस उल्लंघन मामले में 5 हजार रूपए का चालान थमाया।

निगम अमले ने घंटाघर चौराहा से सराफा बाजार में प्रवेश किया। इस बीच कार्नर पर ही दीपचंद-अमोलकचंद सर्राफ दुकान पर 5-6 महिलाएं मौजूद थी। निगम कमिश्नर भट्ट ने सराफा व्यवसायी सचिन जैन को फटकारा। फिर आगे निकलते हुए अमले से कहा कि इनसे 5 हजार रूपए का जुर्माना वसूले। निगमकर्मी ने 5 हजार रूपए का चालान काटकर हाथ में थमाया, व्यवसायी ने सादगी पूर्वक 5 हजार रूपए की राशि निगम अफसरों को दी।

खबरें और भी हैं…



Source link