बिजली विभाग: बिजली अधिकारियाें ने दी कमिश्नर को रिपाेर्ट, मिल्क डेयरी सब स्टेशन से लाेड कम करने की प्रक्रिया तेज

बिजली विभाग: बिजली अधिकारियाें ने दी कमिश्नर को रिपाेर्ट, मिल्क डेयरी सब स्टेशन से लाेड कम करने की प्रक्रिया तेज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Electricity Officials Gave A Report To The Commissioner, Milk Dairy Sub station To Reduce The Speed Of The Process

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हाेशंगाबाद31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिल्क डेयरी सब स्टेशन के तहत नया सब स्टेशन बनाने के मामले की जानकारी बिजली कंपनी के अधिकारियाें ने नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर रजनीश श्रीवास्तव काे साैंप दी है। इसमें नया सब स्टेशन बनाने का जिक्र है। अभी बिजली कंपनी में ऊपर से यह प्रस्ताव स्वीकृत हाेकर नहीं आया है। इसलिए कमिश्नर श्रीवास्तव अब अपनी ओर से पत्र शासन काे लिखेंगे।

इसमें कंपनी के हाईलेवल पर निर्णय किया जाकर यहां नया सब स्टेशन बारिश के पहले बनाया जाए, ताकि लाेगों काे परेशान नहीं हाेना पड़े। मालाखेड़ी में मिल्क डेयरी सब स्टेशन से करीब 13 हजार कनेक्शन हैं। बिजली कंपनी ने इस स्टेशन काे छाेटा करने के लिए पहले प्रस्ताव शासन काे भेजा था, कंपनी काे भेजा था, लेकिन अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं हुई। इस बीच कमिश्नर ने कंपनी से पूरी जानकारी मांगी थी। कंपनी ने कमिश्नर काे यह जानकारी दी है।

सोमवार को सब स्टेशन का मेंटेनेंस, बंद रही बिजली
मालाखेड़ी में इसी सब स्टेशन का मेंटेनेंस साेमवार काे किया गया। इस कारण सुबह 8 बजे से 12.30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। स्थानीय लाेगाें के मुताबिक मिल्क डेयरी फीडर पर लोड अधिक है। इस कारण आए दिन बिजली सप्लाई बाधित हाेती रहती है।

^मैं शासन और बिजली कंपनी काे नया सब स्टेशन बनाने के लिए पत्र लिख रहा हूं। जाे प्रयास होंगे उन्हें जल्द कराकर लाेगाें की समस्या हल कराने का प्रयास हाेगा। जमीन की समस्या आएगी ताे उसे भी हल किया जाएगा।
रजनीश श्रीवास्तव, कमिश्नर

खबरें और भी हैं…



Source link